15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
HomeUncategorizedआइरा खान और नूपुर शिखरे की हुई शादी, न घोड़ी, न शेरवानी......

आइरा खान और नूपुर शिखरे की हुई शादी, न घोड़ी, न शेरवानी… जॉगिंग करते हुए बारात लेकर पहुंचे आमिर के जमाई राजा

Published on

फाइनली आइरा खान की शादी हो गई है। 3 जनवरी को वह नूपुर शिखरे के साथ महाराष्ट्रियन रीति-रिवाजों से 7 फेरे लेने की खबर थी। मगर अब उन्होंने साइन करते ही सारा मामला सुलटा दिया है। लेकिन इसके पहले दूल्हेराजा बारात लेकर अपनी दुल्हन के द्वार पहुंचे। लेकिन एकदम अलग अंदाज में। मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में कपल अग्नि को साक्षी मानकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करेगा। जिसकी तस्वीरें देखने के लिए फैन्स बेहद एक्साइटेड हैं। फिलहाल वह बारात की झलक देख शॉक्ड हैं क्योंकि न सिर पर सहरा है और न तन पर शेरवानी और कुर्ता। वह अपने पेशे के हिसाब से तैयार होकर चंद दोस्तों के साथ रवाना हो गए, जहां आमिर खान ने गले लगकर स्वागत किया।

दरअसल, नूपुर शिखरे पेशे से एक फिटनेस ट्रेनर हैं। वह आमिर खान और सुष्मिता सेन जैसे कलाकारों को फिल्मों के लिए ट्रेन करते हैं। अब वीडियोज देखकर यही लग रहा है कि उन्होंने वो टिपिकल ट्रेंड छोड़, अपना कुछ नया ट्राई किया है। वह घर से मां के साथ निकले। सिंपल लुक में। फिर वहां से वह अपने फिटनेस सेंटर गए। जहां पर उन्होंने पहना जॉगिंग अटायर। यानी हाफ पैंट और बनियान। पैर में स्पोर्ट्स शूज। फिर अपने चार साथियों संग वह दौड़ लगाकर वेन्यू तक पहुंचे। रास्ते में उन्हें उनके रिश्तेदार प्लैकार्ड पकड़े हुए मिले, जिसमें कुछ-कुछ लिखा हुआ था।

बारात लेकर पहुंचे नूपुर शिखरे
पहले तो ये समझ नहीं आया कि ये शादी वाले दिन ऐसा क्यों कर रहे हैं। मगर जब उनका आमिर खान ने स्वागत किया, तब एहसास हुआ कि ये वॉर्म अप नहीं, बल्कि बारात लेकर जा रहे थे। वेन्यू के बाहर इन्होंने ढोल नगाड़ों पर जमकर भांगड़ा किया। मां-पापा के अलावा भाइयों वगैरह ने जमकर ठुमके लगाए। फिर जब ये अंगर गए, तो ससुर ने गले लगकर इनका वेलकम किया।

लोगों ने किए नूपुर शिखरे को देख सवाल
नूपुर शिखरे को इस अवतार में देख लोग भी गच्चा खा गए। एक यूजर ने लिखा, ‘अभी जॉगिंग कर रहा था। सीधे बारात में।’ एक ने कहा, ‘ये कैसी शादी है।’ एक ने पूछा, ‘शादी के कपड़े कहां है?’ एक ने कहा, ‘नींद से उठकर आया दुल्हा और आके ही ढोल पर नाचने लगा।’ एक ने पूछा, ‘बारात पर दूल्हा ऐसे क्यों है?’ यहां नूपुर को देख लोग बेहद कंफ्यूज हैं। हर कोई यही सवाल कर रहा है कि आखिर माजरा क्या है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...