14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorized5G की रेस के बीच Airtel की बल्ले-बल्ले, हुआ ताबड़तोड़ मुनाफा

5G की रेस के बीच Airtel की बल्ले-बल्ले, हुआ ताबड़तोड़ मुनाफा

Published on

नई दिल्ली,

टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल ने अपने जून तिमाही के नतीजे सोमवार को पेश किए. 5G की दौड़ के बीच कंपनी को तगड़ा मुनाफा हुआ है .एयरटेल का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 466 फीसदी बढ़कर 1,607 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

पिछले साल इतना हुआ था लाभ
भारती एयरटेल ने अपने तिमाही नतीजे (Q1 Result) पेश करते हुए बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष की जून तिमाही तिमाही में 283.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था. नतीजे घोषित करते हुए बताया गया कि इस अवधि में कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 32,805 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले जून तिमाही में 26,854 करोड़ रुपये रही थी.

ARPU बढ़कर यहां पहुंचा
मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी के एवरेज रेवेन्यू पर यूजर में भी इजाफा देखने को मिला है. यह बढ़कर 183 रुपये पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 146 रुपये था. नियामकीय फाइलिंग में एयरटेल की ओर से बताया गया कि EBITDA से पहले कंपनी की समेकित आय 25.9 फीसदी बढ़कर 16,604 करोड़ रुपये हो गई, जबकि इसका EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 150 बीपीएस बढ़कर 50.6 फीसदी हो गया.

ग्राहक आधार मजबूत हुआ
नतीजों के मुताबिक, कंपनी की विभिन्न सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की संख्या में भी तेजी दर्ज की गई है. डिजिटल टीवी ग्राहक आधार 17.4 मिलियन पर पहुंच गया है. इसके अलावा एयरटेल पेमेंट्स बैंक ग्राहकों की संख्या में सालाना आधार पर 65 फीसदी की जबर्दस्त वृद्धि देखने को मिली है. सोमवार को एयरटेल के शेयर 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 704.35 रुपये पर बंद हुए.

5जी की दौड़ में दूसरे नंबर पर एयरटेल
हाल ही में संपन्न हुई 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में सबसे अधिक बोली लगाने के मामले में सुनील मित्तल के नेतृत्व वाली एयरटेल दूसरे नंबर की कंपनी रही. गौरतलब है कि मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने 88,078 करोड़ रुपये खर्च किए. जबकि एयरटेल ने 43,084 करोड़ रुपये लगाए हैं.तीसरे नंबर पर वोडाफोन-आइडिया रही. कंपनी ने 18,799 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. इसके अलावा एशिया के सबसे रईस इंसान गौतम अडानी ने 212 करोड़ रुपये में एक फीसदी से भी कम हिस्सेदारी खरीदी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...