9.1 C
London
Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedइंटरनेट पर वायरल ऐश्वर्या राय की हमशक्ल, मिलेगा फिल्मों में ब्रेक?

इंटरनेट पर वायरल ऐश्वर्या राय की हमशक्ल, मिलेगा फिल्मों में ब्रेक?

Published on

सोशल मीडिया के दौर में हर दिन किसी ना किसी सेलिब्रिटी का डुप्लीकेट वायरल होता रहता है. कुछ वक्त पहले इंटरनेट पर आलिया भट्ट की हमशक्ल वायरल हो रही थी. वहीं अब ऐश्वर्या राय की डुप्लीकेट सबका ध्यान खींच रही है. ऐश्वर्या की हमशक्ल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा. चलिये अब बिना देरी किये नई सोशल मीडिया सेसेंशन से मिल लेते हैं.

मिल गई ऐश्वर्या की डुप्लीकेट
ऐसा पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या राय की डुप्लीकेट इंटरनेट पर छाई हुई है. इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस को ऐश्वर्या का हमशक्ल बताया जा चुका है. इस दफा यूजर्स को आशिता राठौरमें ऐश्वर्या राय की हमशक्ल दिखाई दे रही है. आशिता राठौर को देखने के बाद लोग उन्हें ऐश्वर्या का यंग वर्जन बता रहे हैं. आशिता की आंखें हों या बाल, वो हर मामले में हुबहू बॉलीवुड डीवा ऐश्वर्या राज जैसी लग रही हैं.

आशिता रठौर की अदाएं फैंस को इतना पसंद आईं कि उनका वीडियो हर जगह वायरल होने लगा है. इस तरह देखते ही देखते वो सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं. आशिता ऐश्वर्या के सॉन्ग पर लिप सिंकिंग करते हुए शॉर्ट वीडियोज बनाती हैं, जिसमें वो बिल्कुल मिस वर्ल्ड की तरह एक्सप्रेशन देती दिखती हैं. उनके वीडियोज पर ढेर सारे कमेंट्स और लाइक्स भी आते हैं.

दिन पर दिन आशिता के फॉलोअर्स के बढ़ते जा रहे हैं. आशिता के इंस्टाग्राम पर 255K फॉलोअर्स हैं. वो अपनी फोटोज और वीडियोज से लोगों को हमेशा ही कंफ्यूज करती रहती हैं. अगर आशिता और ऐश्वर्या राय को आमने-सामने खड़ा कर दिया जाए, तो पहचानना मुश्किल है कि असली ऐश्वर्या कौन है. आशिता ने ऐश्वर्या के हमशक्ल के तौर पर वाहवाही तो लूटी है. देखते हैं कि उनका ये टैलेंट उन्हें बॉलीवुड की गलियों तक पहुंचाता है या नहीं.

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...