8.4 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedपंकज उधास, शेखर कपूर सहित इन हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार, राष्ट्रपति...

पंकज उधास, शेखर कपूर सहित इन हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Published on

सुपरस्टार अजित कुमार को इस साल की शुरुआत में भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। एक्टर 28 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित भव्य अलंकरण समारोह में शामिल हुए। शानदार काले सूट में सजे अजित ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार प्राप्त किया। यह पल और भी खास हो गया जब उनकी पत्नी शालिनी और उनके बच्चे गर्व से उनका उत्साह बढ़ा रहे थे। यह एक दिल को छू लेने वाला पल था जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

इससे पहले, सम्मान पर रिएक्शन देते हुए अजित कुमार ने आभार जताया और कहा, ‘इस तरह के स्तर पर पहचाने जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और मैं हमारे राष्ट्र के लिए मेरे योगदान की इस उदार स्वीकृति के लिए वास्तव में आभारी हूं। यह मान्यता केवल एक व्यक्तिगत तारीफ नहीं है, बल्कि मेरे बड़ों, साथियों और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों से मुझे मिले सपोर्ट और प्रेरणा का प्रमाण है।’

अजित कुमार के लिए ये साल खास
साल 2025 अजित कुमार के लिए किसी भव्य शाम से कम नहीं रहा। उनकी दोनों हालिया रिलीज फिल्में ‘विदामुयार्ची’ और ‘गुड बैड अग्ली’ ने बॉक्स ऑफ़िस पर जबरदस्त परफॉर्म किया। सिनेमा से परे, मोटरस्पोर्ट के लिए अजित का जुनून सब जानते हैं। उनकी रेसिंग टीम ‘अजित कुमार रेसिंग’ ने 991 श्रेणी में तीसरा स्थान हासिल किया और जनवरी में अबू धाबी में आयोजित 24H सीरीज़ में ‘स्पिरिट ऑफ द रेस’ का खिताब जीता।

इन कलाकारों को भी पद्म सम्मान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वाले इंडस्ट्री से नंदमुरी बालकृष्ण, अजित कुमार और अरिजीत सिंह बड़े नामों में से एक थे। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया गया। मनोरंजन के उन नामों पर एक नज़र डालें जिन्हें यह सम्मान मिला।

गायक अरिजीत सिंह- पद्म श्री
एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण- पद्म भूषण
सिंगर पंकज उधास (मरणोपरांत)- पद्म भूषण
एक्टर अजित कुमार-पद्म भूषण
फिल्म निर्माता शेखर कपूर-पद्म भूषण
अभिनेता अशोक लक्ष्मण सराफ- पद्म श्री
अभिनय प्रशिक्षक, थिएटर निर्देशक बैरी गॉडफ्रे जॉन-पद्म श्री
गायिका जसपिंदर नरूला- पद्म श्री
गायक अश्विनी भिड़े-देशपांडे-पद्मश्री
संगीतकार रिकी ज्ञान केज-पद्म श्री
लोकगायक भेरू सिंह चौहान-पद्मश्री
भक्ति गायक हरजिंदर सिंह श्रीनगर वाले-पद्मश्री
लोक संगीतकार जोयनाचरण बाथरी-पद्म श्री
शास्त्रीय गायिका के ओमानकुट्टी अम्मा-पद्मश्री
गायक महाबीर नायक – पद्मश्री
अभिनेत्री ममता शंकर -पद्मश्री
अभिनेता अनंत नाग- पद्मा भूषण

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...