24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedअक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से...

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से की मुलाकात, एक्ट्रेस ने किया सुधा मूर्ति को याद

Published on

अक्षय कुमार अपनी फैमिली के साथ इस वक्त लंदन में हैं। अक्षय और ट्विंकल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की। ट्विंकल खन्ना ने इस मुलाकात का एक वीडियो भी शेयर किया है। हालांकि इस वीडियो को ट्विंकल ने शेयर करते हुए सुधा मूर्ति को अपना फेवरेट हीरो बताया है।

इस वक्त अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की कुछ झलकियां इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। ट्विंकल खन्ना ने इस वीडियो में लेखिका, इन्फोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष, इन्फोसिस के को-फाउंडर एन. आर. नारायण मूर्ति की वाइफ सुधा मूर्ति की दिल से तारीफ की है। वीडियो में ट्विंकल और अक्षय सुधा और नारायण मूर्ति के दामाद ऋषि सुनक के साथ नजर आ रहे हैं।

‘सुधा मूर्ति मेरी हीरो हमेशा बनी रहेंगी’
ट्विंकल ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है, ‘चाहे मुझे हील्स पहनना और सजना-संवरना कितना भी नापसंद हो, लेकिन ये शाम की भरपाई कर गया। सुधा मूर्ति मेरी हीरो हमेशा बनी रहेंगी, लेकिन उनके दामाद प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मिलना बहुत अच्छा रहा।’

बेटी नितारा के साथ अक्षय ने शेयर किया था वीडियो
बता दें कि अक्षय ने पिछले दिनों अपनी बेटी नितारा का बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ एक प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया था, एक्टर अपनी लाडली का हाथ थामे समंदर में चलते दिख रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था, ‘समझ नहीं आता कि बेटियां इतनी जल्दी क्यों बड़ी हो जाती हैं। मेरी छोटी से बेबी जो मेरा हाथ थामकर चलती थी जल्द ही वो यंग लेडी बन जाएगी।’

अक्षय कुमार की आनेवाली फिल्म ‘मिशन रानीगंज’
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अगस्त 11 को अक्षय कुमार की फिल्म ‘OMG 2’ रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अच्छी कमाी कर गई। उनकी अगली फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ है, जो अगले महीने 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...