10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedअक्षय कुमार ने शादी को बताया 'मौत का कुआं', शेयर की पत्नी...

अक्षय कुमार ने शादी को बताया ‘मौत का कुआं’, शेयर की पत्नी ट्विंकल खन्ना संग मजेदार वीडियो

Published on

एक्टर अक्षय कुमार मस्ती का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर फनी पोस्ट शेयर करने वाले अक्षय ने एक मजेदार वीडियो पोस्ट की है. अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना से बेहद प्यार करते हैं. लेकिन उन्हें छेड़ने से भी वो कभी बाज नहीं आते. अब अक्षय कुमार ने एक बार फिर कुछ ऐसा ही किया है.

अक्षय कुमार अपने परिवार के साथ रियल सर्कस देखने गए थे. यहां उन्होंने ‘मौत का कुआं’ एक्ट देखा. ऐसे में उनकी पत्नी ट्विंकल ने उनसे पूछा कि इस कलाकारी को क्या कहते हैं. इसपर जो जवाब उन्होंने सोचा था वो बेहद फनी है. अक्षय ने सर्कस में बिताए अपने समय की झलक इंस्टाग्राम पर दी.

वीडियो में एक शख्स बड़े-से गोलाकार और जालीदार पिंजरे में बाइक चलाता नजर आ रहा है. अक्षय कुमार दर्शक की सीट पर बैठे उसे देख रहे हैं. इस वीडियो में अक्षय के बगल में बैठकर ट्विंकल खन्ना उनसे पूछ रही हैं कि इसे क्या कहा जाता है? इस सवाल के जवाब में अक्षय कुमार कहते हैं- मौत का कुआं. जिसके बाद ट्विंकल फिर से पूछती हैं- क्या? इसपर वो कैमरा की ओर देखते हुए कहते हैं- मौत का कुआं.

इस वीडियो में अक्षय कुमार पीले रंग की टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘कल परिवार को लेकर पुराना सर्कस दिखाने गया था. पत्नी ने पूछा इस एक्ट को क्या कहते हैं. काश मैं बोल पाता शादी. साथ ही उन्होंने #MautKaKuan हैशटैग भी लगाया.

यूजर्स ले रहे एक्टर से मजे 
यूजर्स भी अक्षय कुमार से मजे लेने लगे हैं. वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने मजेदार बातें लिखी हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘अक्की भाई अगर आप शादी कह देते तो पता है ना पिंजरे में फिर कौन होता.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अक्की शादी कहने वाले थे लेकिन फिर उन्होंने सोच कि अभी घर वापस भी जाना है.’

वहीं कुछ यूजर्स रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस का भी मजाक बना रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘अक्षय सर ने सोचा मूवी वाली सर्कस देखने से अच्छा ये सर्कस देख लूं.’ एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘ये सर्कस रोहित शेट्टी की सर्कस से बेहतर है.’ एक और ने कमेंट किया, ‘सच सच बताना सर, रोहित शेट्टी की सर्कस घटिया निकली इसलिए इस सर्कस में गए ना आप.’

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 17 जनवरी 2001 में शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं- बेटा आरव और बेटी नितारा. प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अक्षय कुमार को पिछली बार फिल्म राम सेतु में देखा गया था. उनके पास OMG 2, गोरखा, सेल्फी, कैप्सूल गिल और बड़े मियां छोटे मियां नाम की फिल्में हैं.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...