6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorized'अलग कपड़े पहनना जुर्म नहीं', उर्फी की मुंबई पुलिस को दलील

‘अलग कपड़े पहनना जुर्म नहीं’, उर्फी की मुंबई पुलिस को दलील

Published on

उर्फी जावेद इन दिनों फिर से विवादों में हैं. बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी के कपड़ों के चलते उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी. इसके बाद मुंबई पुलिस की तरफ से उर्फी को नोटिस भेजा गया था. साथ ही मुंबई पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश भी दिए थे. अब उर्फी ने मुंबई पुलिस के सामने जाकर अपनी दलील रखी है.

पुलिस से उर्फी ने कही ये बात
मुंबई पुलिस के सामने पेश होकर उर्फी ने कहा, ‘मैं एक स्वतंत्र इंसान हूं. मुझे शूट करना और अलग तरह के कपड़े पहनना पसंद है. ये हमारे संविधान में जुर्म नहीं है. जब मैं ऐसे शूट करने के लिए बाहर निकलती हूं तो पैपराजी मुझे स्पॉट करते हैं, मुझे फॉलो करते हैं और मेरी फोटो खींचते हैं और वो तस्वीरें वायरल हो जाती हैं. मैं उन्हें वायरल नहीं करवाती.’

उर्फी पहुंची थीं महिला आयोग
शुक्रवार को उर्फी जावेद महिला आयोग पहुंची थीं. महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग में उर्फी जावेद ने चित्रा वाघ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. चित्रा वाघ की बातों से परेशान होकर उर्फी ने महिला आयोग की चेयरपर्सन रूपाली चाकणकर से मुलाकात की थी. उर्फी जावेद का कहना था, उन्हें लेकर की गई चित्रा वाघ की टिप्पणियों से उनकी मॉब लिंचिंग होने का खतरा है.

चित्रा ने की थी पुलिस में शिकायत
कुछ दिन पहले बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने कहा था कि उर्फी जिस तरह के कपड़े पहनकर मुंबई की सड़कों पर घूमती हैं, उससे माहौल खराब हो रहा है. इसके बाद वो उर्फी की शिकायत लेकर महिला आयोग के पास गई थीं. महिला आयोग के कोई कदम ना उठाने के बाद चित्रा अपनी शिकायत लेकर मुंबई पुलिस के पास पहुंची थीं. उन्होंने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी.

इतना ही नहीं, चित्रा वाघ ने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की कड़ी आलोचना भी की थी. उन्होंने महिला आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वो इस पर राजनीति कर रहे हैं.

उर्फी के वकील ने कहा ये
दूसरी तरफ चित्रा की बात का जवाब देते हुए उर्फी ने सोशल मीडिया पर कहा था कि वो किसी से नहीं डरती हैं. इंडिया टुडे संग बातचीत में उर्फी जावेद के वकील सातपुते ने कहा था, ‘उर्फी को धमकाने के लिए हमने वाघ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. सत्ताधारी पार्टी का कोई सदस्य धमकी दे रहा है. इसका मतलब ये है कि सरकार इसका समर्थन करती है. इस तरह के कमेंट्स उर्फी जावेद को नुकसान पहुंचा सकते हैं. चित्रा वाघ आगे इस तरह की टिप्पणियां ना करें. हम इसे रोकने के लिए मुंबई पुलिस से भी संपर्क करेंगे.’

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...