16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedअली गोनी ने किया सोनाली के साथ का डांस वीडियो शेयर, कहा-...

अली गोनी ने किया सोनाली के साथ का डांस वीडियो शेयर, कहा- सॉरी…

Published on

टिकटॉक स्टार और बिग बॉस कंटेस्टेंट सोनाली फोगाट का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. सोनाली गोवा में थी जब उन्हें अटैक आया. सोनाली के मौत की खबर उनके चाहने वालों के बीच शॉक की तरह उभरी है. सोनाली एक बिंदास किस्म की इंसान थी. उन्हें जो फील होता था, उसे बोलने में हिचकिचाती नहीं थी. बिग बॉस के दौरान भी उनका ये अंदाज कई बार देखने को मिला था. ऐसा ही एक मोमेंट था जब उन्होंने इजहार किया था कि उन्हें बिग बॉस में उनके को-कंटेस्टेंट अली गोनी पसंद हैं.

सोनाली की पसंद अली गोनी
बिग बॉस 14 में नजर आई सोनाली ने कबूल किया था कि उनका दिल उनसे 11 साल छोटे टीवी एक्टर अली गोनी पर फिदा हो गया था. अली के लिए अपनी फीलिंग्स को सोनाली ने नेशनल टीवी पर एक्सेप्ट किया था. अली ने भी सोनाली की फीलिंग्स की पूरी रेस्पेक्ट की थी. सोनाली और अली इसके बाद अच्छे दोस्त बन गए थे. अब उनकी मौत के बाद अली गोनी ने क्या कहा है वो सुनिए.

अली का अधूरा प्रॉमिस
अली ने हाल ही में एक पोस्ट किया शेयर किया है. इस पोस्ट में अली ने सोनाली फोगाट से किए वादे के अधूरा रह जाने का जिक्र किया है. अली ने लिखा- ”समझ नहीं आ रहा क्या बोलूं. आपने मुझे 2 दिन पहले मैसेज किया था. आपने मुझे इतना आशिर्वाद दिया था. मेरे नए गाने को आपने बेहद पसंद किया था. आपने पूछा था कि मैं कभी आपके साथ भी ऐसा ही गाना करूंगा कि नहीं? और मैंने आपसे वादा किया था कि मैं जरूर करूंगा. लेकिन मैं माफी चाहता हूं सोनाली जी. ये प्रॉमिस अब अधूरा रह गया. आप हमेशा याद आओगे. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे.”

अली गोनी ने अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए सोनाली के साथ का एक पुराना वीडियो शेयर किया है. जहां दोनों हाथ में हाथ थामे डांस कर रहे हैं. ये वीडियो बिग बॉस का ही है. दोनों की दोस्ती तभी से मजबूत रही है. सोनाली ने बिग बॉस के दौरान कहा था कि मैं जानती हूं कि अली जैस्मिन से प्यार करता है. बावजूद इसके मैं इसे पसंद करती हूं. सोनाली के शो से एलिमिनेट होने के वक्त अली ने उनसे कहा था कि वो उनके साथ एक डेट पर जरूर जाएंगे. सोनाली को अपनी फीलिंग्स शेयर करने पर काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था.

इस शो के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए थे. उन्होंने कहा था कि उनके पति की मौत के बाद उनकी लाइफ में एक बड़ा बदलाव लेकर एक शख्स आया था, कुछ कारणों की वजह से ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका. वैसे सोनाली ने उस शख्स का नाम उजागर नहीं किया था.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...