18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedआलिया भट्ट का ऐलान, बदलेंगी अपना नाम, बोलीं- मैं लेफ्ट आउट...

आलिया भट्ट का ऐलान, बदलेंगी अपना नाम, बोलीं- मैं लेफ्ट आउट…

Published on

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को खुलकर एन्जॉय कर रही हैं. आलिया और रणबीर की जिंदगी में जल्द ही एक नन्हें मेहमान की एंट्री होने वाली है. अपने बेबी के वेलकम के साथ आलिया ने अब एक और तैयारी कर ली है. जानना नहीं चाहेंगे आप?

आलिया बदलने वाली हैं नाम
चलिए बता ही देते हैं. आलिया भट्ट अपना नाम बदलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. अरे..अरे…परेशान नहीं होइए आलिया अपना पूरा नाम नहीं बदल रही हैं, बल्कि अपने नाम के आगे अपने डार्लिंग हबी रणबीर कपूर के सरनेम को जोड़ने की तैयारी में हैं. जी हां, आलिया जल्द ही अपने नाम को आलिया भट्ट से आलिया भट्ट कपूर करने वाली हैं.

आलिया भट्ट ने हाल ही में मिड डे को दिए इंटरव्यू में कहा कि वो अब कपूर फैमिली का हिस्सा बन गई हैं. इसलिए अब वो जल्द ही अपना नाम ऑफिशियली बदलकर आलिया भट्ट कपूर करने वाली हैं. उन्होंने कहा- मुझे ऐसा करके खुशी होगी.

रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट संग शादी के बाद पासपोर्ट पर अपना मैरिटल स्टेटस बदल लिया है. इस बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा- अब हमारा बेबी होने वाला है. मैं अब भट्ट नहीं रहना चाहती हूं. कपूर परिवार एक साथ ट्रैवल कर रहा है, आप जानते हैं मेरा क्या मतलब है? मैं लेफ्ट आउट नहीं फील करना चाहती हूं. आलिया ने आगे कहा- मैं हमेशा आलिया भट्ट ही रहूगीं, लेकिन अब मैं कपूर भी हूं.

ब्रह्मास्त्र में दिखेगी रणबीर-आलिया की जोड़ी
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मचअवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. रणबीर और आलिया इस फिल्म में पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे. दोनों को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं. फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम रोल में हैं. फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है. अब ब्रह्मास्त्र को लोग कितना पसंद करेंगे, ये तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा.

वहीं, आलिया भट्ट कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म डार्लिंग को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है. आलिया की इस फिल्म को जिसने भी देखा, वो एक्ट्रेस की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाया. अब ब्रह्मास्त्र में आलिया क्या कमाल दिखाती हैं, इसका पता भी जल्द ही लग जाएगा.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...