6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedआलिया भट्ट ने कहा- रणबीर कपूर नहीं करते मेरे पैरों का मसाज,...

आलिया भट्ट ने कहा- रणबीर कपूर नहीं करते मेरे पैरों का मसाज, रखते हैं मेरा खूब खयाल

Published on

आलिया भट्ट इन दिनों ओटीटी पर अपनी फिल्म ‘डार्लिंग्स’ की रिलीज़ की तैयारी में जुटी हुई हैं और इस फिल्म का प्रमोशन भी करती नजर आ रही हैं। आलिया इस वक्त प्रेग्नेंट भी हैं और उन्होंने बताया कि उन्हें इस दौरान पैम्पर करने के लिए रणबीर कपूर क्या-क्या किया करते हैं। आलिया भट्ट ने बताया कि रणबीर उनके पैरों का मसाज कभी नहीं करते, लेकिन हां कुछ ऐसी चीजें जरूर किया करते हैं जिससे उन्हें स्पेशल फील हो।

अप्रैल में हुई शादी
आलिया और रणबीर की शादी इसी साल अप्रैल में हुई, जिसमें फैमिली और रिश्तेदार के अलावा इंडस्ट्री से कुछ खास लोग आमंत्रित थे। शादी के 3 महीने के अंदर ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर फैन्स से शेयर की।

प्रेग्नेंसी के दौरान रणबीर उनका खूब खयाल रख रहे हैं
प्रभात खबर से हुई बातचीत में मां बनने जा रहीं आलिया भट्ट ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान रणबीर उनका खूब खयाल रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि वैसे तो रणबीर हमेशा ही उनका ध्यान रखते हैं, लेकिन इन दिनों वह और ज्यादा खयाल रखने लगे हैं। आलिया ने बताया कि रणबीर उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए काफी कुछ किया करते हैं।

मां सोनी राजदान और सासु मां नीतू कपूर के बारे में कहा
उनसे पूछा गया कि क्या इस दौरान उनकी मां सोनी राजदान और सासु मां नीतू कपूर भी उनका खास खयाल रख रही हैं? इसपर उन्होंने कहा कि वह लगातार काम कर रही हैं और उन्हें इस चीज का वक्त ही नहीं मिला के वे उनका ध्यान रख सकें। हाल ही में आलिया लंदन से लौटी हैं, जहां वह हॉलीवुड एक्ट्रेस Gal Gadot के साथ अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग कर रही थीं।

आलिया ने ‘डार्लिंग्स’ से प्रॉडक्शन की दुनिया में भी कदम रख दिया
बता दें कि आलिया ने ‘डार्लिंग्स’ से प्रॉडक्शन की दुनिया में भी कदम रख दिया है। यह फिल्म 5 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज हो रही है। इसके बाद सितम्बर में आलिया भट्ट की अगली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ रिलीज़ होनेवाली है, जिसमें पहली बार वह हसबैंड रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। यह फिल्म 9 सितम्बर को देश भर में रिलीज़ हो रही है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...