16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedआलिया ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, वाइफ पर प्यार लुटाते दिखे रणबीर

आलिया ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, वाइफ पर प्यार लुटाते दिखे रणबीर

Published on

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी इन दिनों कई वजहों से चर्चा में बनी हुई है. 5 अगस्त को आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स रिलीज हुई है. डार्लिंग्स को अच्छे रिव्यू भी मिल रहे हैं. वहीं दूसरी ओर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र भी रिलीज को तैयार है. इसके अलावा वो जल्द ही नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं. इतनी सारी खबरों के बीच बॉलीवुड के फेवरेट कपल को एक बार फिर पैपराजी के लिये पोज करते देखा गया.

आलिया-रणबीर फिर आये नजर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को साथ देखना फैंस के लिये किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होता. इसलिये कपल ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. ब्रह्मास्त्र का नया गाना लॉन्च करने से पहले रणबीर और आलिया ने पैपराजी के लिये पोज दिए. इस दौरान आलिया ने चॉकलेट ब्राउन कलर की फिटेड ड्रेस पहनी हुई थी.

चॉकलेट ब्राउन कलर की ड्रेस के साथ आलिया ने हाई हील्स डाली हुई थीं और लुक कंप्लीट करने के लिये बालों को खुला रखा था. वहीं रणबीर कपूर ब्लैक पैंट और टीशर्ट में काफी कूल लग रहे थे. वीडियो में रणबीर और आलिया के चेहरे पर जो खुशी है. वो बता रही है कि दोनों अपने नये सफर के लिये कितने एक्साइटेड और खुश हैं. इसी के साथ आखिरकार लोगों को आलिया के बेबी बंप की झलक देखने को भी मिल गई.

आलिया के चेहरे पर दिखा प्रेग्रेंसी ग्लो
इसमें कोई शक नहीं है कि आलिया इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं. पर प्रेग्रेंसी की वजह से आलिया के चेहरे पर एक चमक है. प्रेग्रेंसी के बाद आलिया पहले से ज्यादा सुंदर लगने लगी हैं. भला सुंदर हो भी कैसे ना. अब आलिया का ख्याल रखने के लिये रणबीर कपूर जो हैं. आलिया और रणबीर को यूं साथ देख कर उनके फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...