19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedअल्लू अर्जुन ने 125 करोड़ फीस लेकर दी सलमान को टक्कर, अक्षय...

अल्लू अर्जुन ने 125 करोड़ फीस लेकर दी सलमान को टक्कर, अक्षय को पछाड़ा!

Published on

फिल्म पुष्पा की सक्सेस के बाद अल्लू अर्जुन पैन इंडिया स्टार बन गए हैं. उनकी फीस से लेकर स्टारडम तक में हैवी ग्रोथ हुई है. तभी तो पुष्पा 2 के लिए उन्हें भारी भरकम अमाउंट ऑफर किया गया है. इसी के साथ अल्लू अर्जुन ने सलमान खान की फीस की बराबरी भी कर ली है.

पुष्पा 2 के लिए कितनी फीस ले रहे अल्लू?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन को 125 करोड़ फीस दी जा रही है. सुनने में ये भी आया है कि पुष्पा 2 का बजट 450 करोड़ है. ये तो रही बात मूवी और अल्लू अर्जुन के बजट की. पर क्या आप ये बात जानते हैं कि अल्लू अर्जुन 125 करोड़ फीस लेने बाद तीसरे हाईएस्ट पेड इंडियन एक्टर बन गए हैं. ऐसा कर साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अक्षय कुमार को पछाड़ दिया है.

अल्लू ने की सलमान की बराबरी!
इससे पहले खबरें थीं कि सलमान खान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के लिए 125 करोड़ ले रहे हैं. सलमान खान को फिल्ममेकर ने खुशी खुशी इतनी बड़ी रकम देने का फैसला किया है. अगर फीस को लेकर सामने आई ये बात सच है तो कहा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन ने फीस के मामले में सलमान खान की बराबरी कर ली है. दोनों ही स्टार्स का अपना अलग स्वैग और फैंडम है.

सलमान-अल्लू की फिल्मों का फैंस को इंतजार
फैंस सलमान खान और अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ इस साल 30 दिसंबर को रिलीज होगी. वहीं अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 अगले साल रिलीज हो सकती है. पुष्पा इस साल की सबसे बड़ी हिट मूवीज में शुमार है. मूवी में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी. पुष्पा में फिल्म की कहानी से लेकर कलाकारों की एक्टिंग तक, सब कुछ ए-वन था. ये भी फिल्म की पैन इंडिया सक्सेस का बड़ा राज है. पुष्पा 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इस बार भी अल्लू और रश्मिका फिल्म का हिस्सा हैं. देखना होगा मूवी को पहले पार्ट जितनी सक्सेस मिल पाती है या नहीं.

वहीं बात करें सलमान खान की तो उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं. पर सबसे पहले फैंस को भाईजान सिल्वर स्क्रीन पर देखने को मिलेगी. सलमान खान के साथ मूवी में शहनाज गिल, पूजा हेगड़े, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, वेंकटेश जैसे स्टार्स नजर आएंगे.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...