6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorized''क्‍या अब भी मैं अपराधी...'' बैंकों ने देनदारी से डबल वसूला, बोले-...

”क्‍या अब भी मैं अपराधी…” बैंकों ने देनदारी से डबल वसूला, बोले- विजय माल्‍या

Published on

नई दिल्‍ली ,

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने सरकार द्वारा उनकी संपत्तियों से 14,131.6 करोड़ रुपये की वसूली पर सवाल उठाया है. विजय माल्‍या का कहना है कि उनके कर्ज से दोगुना पैसा सरकार ने वसूला है. माल्‍या ने कानूनी औचित्‍य की मांग की है. किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़े फाइनेंशियल छेड़छाड के आरोपों के बीच 2016 में भारत से भागे माल्या ने एक्स पर पोस्ट करके दावा किया कि वह राहत के हकदार हैं.

विजय माल्‍या ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा, ”लोन वसूली ट्रिब्‍यूनल ने माल्‍या की कंपनी KFA का लोन 6,203 करोड़ रुपये तय किया है, जिसमें 1200 करोड़ रुपये का ब्‍याज शामिल है. वित्त मंत्री ने संसद में ऐलान की कि ED के माध्‍यम से बैंकों ने 6,203 करोड़ रुपये के लोन की तुलना में 14,131.6 करोड़ रुपये वसूल किए हैं. जब तक ईडी और बैंक कानूनी रूप से यह साबित नहीं कर देते कि उन्होंने दोगुने से अधिक ऋण कैसे लिया है, तब तक मैं राहत पाने का हकदार हूं, जिसके लिए मैं प्रयास करूंगा.”

यूके से प्रत्‍यापर्ण के प्रयास में है सरकार
प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉड्र‍िंग एक्‍ट (PMLA) के तहत उनकी प्रॉपर्टी जब्‍त कर ली गई और पब्लिक सेक्‍टर के बैंकों को बकाया राशि वसूलने के लिए उनका परिसमापन कर दिया गया. भारत सरकार उन्‍हें भारत में मुकदमे का सामना करने के लिए यूनाइटेड किंगडम (UK) से प्रत्‍यर्पित करने के अपने प्रयास जारी रखे हुए है.

माल्‍या को लेकर सीतारमण ने क्‍या कहा था?
माल्या का यह पोस्‍ट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा को सूचित किए जाने के बाद आई है कि पब्लिक सेक्‍टर के बैंकों ने उनकी संपत्तियों की बिक्री से 14,131.6 करोड़ रुपये की वसूली की है. यह वसूली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आर्थिक अपराधों से जुड़े गलत तरीके से इस्तेमाल किए गए पैसे को वापस पाने के लिए चलाए जा रहे बड़े अभियान का हिस्सा है. सीतारमण ने कई हाई-प्रोफाइल मामलों में वसूली का की जानकारी दी.

  • विजय माल्या: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को ₹14,131.6 करोड़ लौटाए गए.
  • नीरव मोदी: ₹1,052.58 करोड़ मूल्य की संपत्तियां बहाल की गईं.
  • मेहुल चोकसी: नीलामी के लिए 2,565.90 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई.
  • नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसईएल): निवेशकों को ₹17.47 करोड़ लौटाए गए.

सीतारमण ने कहा कि इन मामलों में कुल 22,280 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की गई है. उन्होंने कहा कि हम उनके पीछे पड़ गए हैं. ईडी ने यह पैसा इकट्ठा करके बैंकों को वापस कर दिया है.

वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद माल्या भारत से भाग गए, खास तौर पर उनकी बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस के लिए लोन के मामले में. उनके भागने की वजह से उन्हें वित्तीय अपराध के मामलों में भारत के सबसे हाई-प्रोफाइल भगोड़ों में से एक माना जाने लगा. सीतारमण ने ब्लैक मनी एक्ट, 2015 के प्रभाव पर भी प्रकाश डाला, जिसने विदेशी संपत्तियों के स्वैच्छिक खुलासे को बढ़ावा दिया है, जो 2021-22 में 60,467 से बढ़कर 2024-25 में 200,000 हो गया है. उन्होंने खुलासा किया कि अधिनियम के तहत ₹17,520 करोड़ से अधिक की मांग की गई है, और 163 अभियोग चलाए गए हैं.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...