17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedअमेरिका-0, भारत-0, चीन-0... यह कैसी लिस्ट है जिसमें दुनिया के टॉप देशों...

अमेरिका-0, भारत-0, चीन-0… यह कैसी लिस्ट है जिसमें दुनिया के टॉप देशों का नामोनिशान नहीं

Published on

नई दिल्ली:

दुनिया में डेली फ्लाइट्स के हिसाब से देखें तो दुनिया की टॉप 10 एयरलाइन्स में चार अमेरिका की हैं। इस लिस्ट में चीन की तीन और भारत की एक एयलाइन शामिल है। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को इस लिस्ट में जगह मिली है। लेकिन दुनिया की मोस्ट फैमिली फ्रेंडली एयलाइन्स में टॉप 10 में अमेरिका, चीन और भारत की एक भी एयरलाइन नहीं है। इसमें ब्रिटेन की दो एयरलाइन्स को जगह मिली है जबकि यूएई, कनाडा, सिंगापुर, कतर, हॉन्ग कॉन्ग, जापान, न्यूजीलैंड और जर्मनी की एक-एक एयरलाइन इस लिस्ट में शामिल है।

Skytrax के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया की मोस्ट फैमिली फ्रेंडली एयलाइन्स की लिस्ट में ब्रिटिश एयरवेज पहले नंबर पर है। इसके बाद एमिरेट्स, एयर कनाडा, सिंगापुर एयरलाइन्स और कतर एयरवेज को जगह मिली है। हॉन्ग कॉन्ग की एयरलाइन कैथे पैसिफिक इस लिस्ट में छठे नंबर पर है। ब्रिटेन की एक और एयरलाइन वर्जिन अटलांटिक सातवें नंबर पर है। ब्रिटेन एकमात्र देश है जिसकी दो एयरलाइन शामिल हैं। जापान की एएनए ऑल निप्पन एयरवेज इस लिस्ट में आठवें नंबर पर है जबकि एयर न्यूजीलैंड को नौवां नंबर मिला है। जर्मनी की एयरलाइन लुफ्तहांसा इस लिस्ट में दसवें नंबर पर है।

सबसे ज्यादा फ्लाइट्स
सबसे ज्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट करने के मामले में टॉप चार एयरलाइन्स अमेरिका की हैं। अमेरिकन एयरलाइन रोज 5,483 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। दूसरा नंबर डेल्टा एयरलाइंस का है। यह कंपनी रोजाना 4,629 फ्लाइट ऑपरेट करती है। तीसरे नंबर पर अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइंस (4,213) और चौथे नंबर पर साउथवेस्ट एयरलाइंस (4,080) है। आयरलैंड की Ryanair रोजाना 3,098 और चीन की चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस रोजाना 2,144 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। चीन की चाइना सदर्न एयरलाइंस रोजाना 2,052 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। इंडिगो इस लिस्ट में आठवें नंबर पर है। कंपनी रोजाना 1,850 से अधिक फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। टर्किश एयरलाइंस रोजाना 1,819 और बीजिंग एयरलाइंस 1,586 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...