16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedउतार-चढ़ाव के बीच अडानी ग्रुप को कर्ज देने वाले दो बैंकों का...

उतार-चढ़ाव के बीच अडानी ग्रुप को कर्ज देने वाले दो बैंकों का आया बयान

Published on

नई दिल्ली,

गौतम अडानी जो एक वक्त दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हुआ करते थे, अब वह इस लिस्ट में टॉप 20 से भी बाहर हो गए हैं. उनकी कंपनियों के शेयर और रसूख दोनों घट रहे हैं. इस बीच अडानी को राहत देने वाली कुछ खबरें भी सामने आ रही हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाद शुक्रवार को बैंक ऑफ बड़ौदा और जम्मू कश्मीर बैंक ने अडानी ग्रुप के प्रति विश्वास जताया.

बैंक ऑफ बड़ौदा ने शुक्रवार को कहा कि अडानी ग्रुप को दिए गए कर्ज को लेकर बैंक को फिलहाल कोई चिंता नहीं है. दिसंबर तिमाही परिणाम जारी करने के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा की कार्यकारिणी ने अडानी ग्रुप पर बात की.बैंक ने यह भी बताया उनको अडानी ग्रुप की तरफ से अब तक refinance यानी किसी नए लोन की (कम ब्याज पर) अनुरोध नहीं की गई है.

Reuters की खबर के मुताबिक, अधिकारी की तरफ से कहा गया कि RBI के बड़े एक्सपोजर ढांचे के हिसाब से जो पैमाने तय हैं उसका एक चौथाई ही एक्सपोजर (लोन दिया गया) हुआ है. अधिकारी ने आगे कहा कि बैलेंस शीट के हिसाब से पिछले तीन साल में अडानी ग्रुप का एक्सपोजर यानी दिया जाने वाला पैसा वक्त के साथ कम हुआ है. बैंक ने यह भी बताया कि 30 फीसदी एक्सपोजर की गारंटी पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) से है या फिर PSU इसमें ज्वाइंट वेंचर है.

जम्मू कश्मीर बैंक ने क्या कहा?
Jammu and Kashmir Bank की तरफ से कहा गया कि फिलहाल उनका अडानी ग्रुप में 250 करोड़ रुपये का एक्सपोजर है. लेकिन फिलहाल उनको चिंता की कोई बात नजर नहीं आती और उनको बिजनेस ग्रुप में मौजूद उनका पैसा सुरक्षित लग रहा है. बैंक के डिप्टी जनरल मैनेजर निशिकांत शर्मा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि बैंक ने अडानी ग्रुप को 400 करोड़ रुपये का लोन दिया था. ये लोन दो थर्मल पावर प्रोजेक्ट (एक महाराष्ट्र और दूसरा गुजरात) के लिए दिया गया था.

बैंक अधिकारी ने आगे बताया कि 400 करोड़ का ये एक्सपोजर 240 या 250 करोड़ तक आ गया है. मतलब कंपनी पर अब Jammu and Kashmir Bank का इतना ही कर्ज बचा है. अधिकारी ने आगे बताया कि कंपनी की तरफ से पेमेंट टाइम पर होती हैं और दोनों पावर प्रोजेक्ट भी अभी चल रहे हैं. वह बोले, ‘अडानी कंपनी के खाते पर एक पैसा ओवरड्यू नहीं है.’

छह दिनों से गिर रहे चार कंपनियों के शेयर अब सुधरे
बुरी खबरों के बीच अडानी ग्रुप को कुछ राहत देने वाली खबरें और मिली हैं. अडानी ग्रुप की चार फर्मों के शेयरों की हालत शुक्रवार को कुछ सुधरी है. इसमें Adani Enterprises के स्टॉक (BSE लिस्टेड) की कीमत 1584 रुपये पर आ गई. यह 1017 रुपये तक गिर गई थी.अडानी पोर्ट का स्टॉक 7.98 फीसदी चढ़कर 498 रुपये पर आ गया. यह 394 तक गिर गया था. इसी तरह Ambuja Cements 6.03 फीसदी और ACC सिमेंट 4.39 फीसदी चढ़े.वहीं Adani Transmission, Adani Green Energy, Adani Power, Adani Total Gas, Adani Wilmar, NDTV आदि के शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...