7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedझाड़ू-पोछा और टॉयलेट की सफाई कर रहे अमिताभ बच्चन, कोविड पॉजिटिव आने...

झाड़ू-पोछा और टॉयलेट की सफाई कर रहे अमिताभ बच्चन, कोविड पॉजिटिव आने पर बिग बी का कैसा है हाल

Published on

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के कई चाहनेवाले हैं। उनकी खुशी से लेकर गम में उनके फैंस उनके साथ रहना चाहते हैं। उनसे जुड़े हर अपडेट को जानना चाहते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन कोविड -19 के लिए दूसरी बार पॉजिटिव पाए गए। इसका पता चलने के बाद बिग बी ने अपने अलग कमरे से एक नया ब्लॉग पोस्ट शेयर किया है। नए पोस्ट में एक्टर ने बताया कि कैसे कोई अपने स्टाफ और टीम का आदी हो जाता है, जिसमें वो खुद भी शामिल हैं। उन्होंने अपनी टीम के एक नए सदस्य को ट्रेनिंग देने में मुश्किल होने के बारे में लिखा और बाद में इस बारे में बात की कि कैसे वह अकेले अपने सारे काम कर रहे हैं।

झाड़ू से लेकर सफाई
अपने स्टाफ की निर्भरता के बारे में बोलते हुए अमिताभ ने लिखा, ‘कोविड के डर में इस ‘अलगाव’ के समय की तुलना में कुछ भी नहीं है। अचानक अपना बिस्तर बनाने की कोशिश, अपने वॉशरूम और टॉयलेट की सफाई करने, फर्श को पोंछने, प्लग और स्विच को चालू करने, अपना नाश्ता और चाय और कॉफी बनाने, अपने कपड़ों को मोड़ने और रखने, अपने पेपर्स को तैयार करना और नर्सिंग स्टाफ की सहायता के बिना डॉक्टरों के दवा के पर्चे खुद देखना.. सब .. इस समय का जीवन है।’

इस फेज को एंजॉय कर रहे बिग बी
हालांकि, ऐसा लगता है कि वह जीवन के इस चरण का भी आनंद ले रहे हैं। इसके आगे उन्होंने लिखा, ‘और यह उन सभी का सबसे सुखद और संतोषजनक अनुभव है … आपके कर्मचारियों की निर्भरता पर कमी .. और इससे भी जरूरी बात यह है कि जैसा कि मैंने पहले भी कई बार कहा है, आपके कर्मचारी पूरे दिन के दौरान क्या करते हैं .. ये पता चलना चाहिए। उन्हें सम्मान मिलना चाहिए।’

अब कैसे हैं अमिताभ?
अमिताभ ने मंगलवार रात सोशल मीडिया के जरिए सभी को बताया कि उन्हें कोविड है। उन्होंने ब्लॉग में लिखा, ‘उन लोगों के लिए जिन्होंने मुझे अपनी चिंता और प्रार्थनाएं भेजी हैं .. उनका प्यार .. और मेरे ठीक होने के लिए अपार हृदय से भरी कृपा, मैं कृतज्ञता से हाथ जोड़कर आभार व्यक्त करता हूं .. आपकी कृपा हमेशा बनी रहेगी और आपकी समर्पित देखभाल, कभी खत्म नहीं होनेवाला प्यार। मेरा हेल्थ अपडेट देने का कोई इरादा नहीं है.. लेकिन हां मैं आपको अपडेट देता रहूंगा।’

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...