5.6 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedचीन का एक ऐलान… अचानक शेयर बाजार में तूफानी तेजी, 1500 अंक...

चीन का एक ऐलान… अचानक शेयर बाजार में तूफानी तेजी, 1500 अंक चढ़ा सेंसेक्‍स, ये स्‍टॉक खूब भागे!

Published on

नई दिल्‍ली ,

सुबह की कमजोर शुरुआत के बाद अचानक दोपहर के बाद शेयर बाजार में तूफानी तेजी देखी जा रही है. BSE सेंसेक्‍स 1500 ऊपर चढ़कर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी में 415 अंकों की उछाल आई है. इधर, निफ्टी बैंक (Nifty Bank) भी कमाल की तेजी दिखा रहा है. यह 1250 अंक उछलकर 54370 पर कारोबार कर रहा है. Nifty50 23,855 पर पहुंच चुका है और Sensex 78,566 पर पहुंच चुका है.

BSE के टॉप 30 शेयरों की बात करें तो 5 शेयरों को छोड़कर बाकी सभी में शानदार तेजी आई है. सबसे ज्‍यादा उछाल Zomato के शेयर में 3.13 फीसदी की है. इसके बाद भारती एयरटेल, ICICI Bank और SBI में भी 3 फीसदी की तेजी है. Tech Mahindra और Lt जैसे शेयर 1 फीसदी तक टूटे हैं. रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के शेयर (RIL Share) में करीब 2 फीसदी की तेजी है.

अचानक क्‍यों आई इतनी तेजी?
शेयर बाजार में तेजी की एक बड़ी वजह ये है कि चीन ने वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की कि वह अमेरिका के साथ आर्थिक और व्यापार वार्ता के लिए तैयार है, जिसके बाद ट्रेड वॉर का खतरा टलते हुए देखा जा रहा है. इसके अलावा, चीन ने अमेरिका से “धमकी और ब्लैकमेल की रणनीति” बंद करने का आग्रह किया है. इससे ट्रेड वॉर का खतरा टल चुका है.

इसके अलावा, हैवीवेट शेयरों में तेजी देखी जा रही है. निफ्टी बैंक ने भी मार्केट को ऊपर की ओर खींचा है. सरकारी बैंक के शेयर शानदार तेजी दिखा रहे हैं. वहीं चीन और जापान के मार्केट में भी रैली देखी जा रही है. वहीं फाइनेंशियल शेयरों में ज्‍यादा मजबूती रही.

इन शेयरों में शानदार तेजी
डिलीवरी के शेयर में करीब 7 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. केफिन टेक्‍नोलॉजी में 6 फीसदी, Bharti Hexacom के शेयर 7%, Waaree Energies के शेयर 4.16 फीसदी, Zomato के शेयर 5.63%, ABB India के शेयर 4 फीसदी चढ़कर कारोबार कर रहे हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...