12.5 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedआनंद महिंद्रा ने ट्विन टावर के गिरते वीडियो संग दिया 'मंडे ज्ञान',...

आनंद महिंद्रा ने ट्विन टावर के गिरते वीडियो संग दिया ‘मंडे ज्ञान’, सीख आपके भी काम आएगी

Published on

नई दिल्ली

ट्विन टावर को गिराए जाने की चर्चा सभी जगहों पर है। रविवार इसको गिरा दिया गया और इसका वीडियो भी खूब देखा जा रहा है। ट्विन टावर को गिराए जाने को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इसका वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि आखिर सोमवार को यह वीडियो क्यों शेयर कर रहा हूं।

आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि क्यों मैं Monday Motivation के लिए नोएडा में टावर गिराए जाने का वीडियो शेयर कर रहा हूं। उन्होंने आगे लिखा कि यह मुझे उन खतरों की याद दिलाता है जो हमारे अहंकार को बहुत बड़ा होने देते हैं। कभी-कभी हमें ऐसे बढ़े हुए अहंकार को खत्म करने के लिए विस्फोटक की जरूरत पड़ती है।

नोएडा के विवादित ट्विन टावर को नौ सेकंड के अंदर रविवार दोपहर ढाई बजे गिरा दिया गया। इस टावर के धूल-धूसरित होने की इमेज लंबे समय के लिए देशवासियों के जेहन में दर्ज हो गई है। ट्विन टावर को गिराने की कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद की गई। यह ट्विन टावर वर्षों से विवादों में था और देश में बिल्डर-नौकरशाही-राजनेताओं की सांठगांठ का प्रतीक बन गया था।

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...