6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedआंध्र सीएम ने RRR की टीम को दी जीत की बधाई, क्यों...

आंध्र सीएम ने RRR की टीम को दी जीत की बधाई, क्यों नाराज हुए अदनान?

Published on

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने दुनियाभर में अपनी कामयाबी का परचम लहरा दिया है. RRR के ‘नाटू नाटू’ गाने ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता है. RRR टीम के लिए आज का दिन बेहद खुशीभरा है. ऐसे में हर कोई टीम को जीत की बधाई दे रहा है. आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी RRR की गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड की बधाई दी. सीएम का ट्वीट देखने के बाद अदनानी सामी काफी नाराज नजर आ रहे हैं. देखते हैं कि आखिर ट्वीट में ऐसा क्या है, जो अदनान सामी इतने गुस्से में दिखे.

आंध्र प्रदेश के सीएम का ट्टीट 
RRR के ‘नाटू नाटू’ गाने को अवॉर्ड मिलने के बाद आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी बेहद खुश नजर आए. वो ट्वीट करते हुए लिखते हैं, ‘तेलुगू झंडा ऊंचा लहरा रहा है. पूरे आंध्र प्रदेश की तरफ से मैं एमएम कीरावानी, एसएस राजामौली, जूनियर एनटीआर, राम चरण और आरआरआर की पूरी टीम को बधाई देता हूं. हम सभी को आप पर गर्व है. #GoldenGlobes2023’.

अदनान सामी सीएम के ट्वीट पर खुश नजर नहीं आए. वो लिखते हैं, ‘तेलुगू झंडा? मतलब राष्ट्रीय ध्वज? हम सभी पहले भारतीय हैं. प्लीज खुद को देश से अलग समझना बंद करें. हम एक देश हैं. खास तौर पर अंतर्रास्ट्रीय स्तर पर हम एक देश हैं. अलगाववादी एटीट्यूड ठीक नहीं है, जैसे कि हमने 1947 में देखा था. शुक्रिया जय हिंद. ‘

एसएस राजामौली ने जताई खुशी 
एसएस राजामौली की फिल्म RRR 2022 में मार्च में रिलीज हुई थी. फिल्म में जूनियर एनटीआर, कोमाराम भीम और राम चरण, अल्लूरी सीताराम राजू के रोल में दिखे. फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन ने भी अहम भूमिका निभाई. वहीं जब आज RRR के सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला, तो राजामौली बेहद खुश दिखाई दिए. राजामौली का कहना है कि ‘आज वो स्पीचलेस हैं. म्यूजिक सच में किसी बाउंड्री को न तो समझता है और न ही जानता- पहचानता है.’ इसके अलावा उन्होंने ट्वीट में ‘नाटू नाटू’ गाना बनाने के लिए कजिन कीरावानी का भी शुक्रिया अदा किया है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...