2 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedआंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना... इस कंपनी के पीछे पड़े हैं कई राज्य,...

आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना… इस कंपनी के पीछे पड़े हैं कई राज्य, आखिर क्या है मामला

Published on

नई दिल्ली:

फॉक्सकॉन ठेके पर इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। ऐपल के लिए आईफोन बनाने वाली ताइवान की इस कंपनी ने अपनी होम कंट्री और चीन में फॉक्सकॉन सिटी बनाई है। अब वह भारत में भी इसी तरह का शहर बनाना चाहती है। उसे जमीन देने के लिए दक्षिण के तीन राज्यों आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में होड़ मची है। तेलंगाना सरकार ने कंपनी को 2,000 एकड़ जमीन की पेशकश की है। सूत्रों के मुताबिक कम से कम दो और राज्यों ने भी फॉक्सकॉन को जमीन ऑफर की है। आंध्र प्रदेश ने कंपनी को औद्योगिक पार्क बनाने के लिए 2,500 एकड़ और कर्नाटक ने तीन सौ एकड़ जमीन की पेशकश की गई है।

हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि राज्य सरकारों ने कंपनी को किस जगह जमीन की पेशकश की है। तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री डी श्रीधर बाबू ने बताया कि हाल ही में राज्या के मुख्यमंत्री ने फॉक्सकॉन के चेयरमैन से मुलाकात की थी। उन्होंने फॉक्सकॉन सिटी स्थापित करने में गहरी रुचि दिखाई। इसके जवाब में हमारी सरकार ने करीब 2,000 एकड़ जमीन की पेशकश की है। प्रस्ताव के मुताबिक कंपनी अपनी जरूरत के मुताबिक जमीन का विकास करेंगे। मुमकिन है कि कंपनी अपने सप्लायर्स को भी जमीन का कुछ हिस्सा दे सकती है। इसमें ताइवान, चीन या अमेरिका की कंपनियां शामिल हो सकती हैं।

कई राज्य होड़ में
बाबू ने कहा कि फॉक्सकॉन ने संकेत दिया है कि उनकी एक टीम भूमि का आकलन करने के लिए इस सप्ताह तेलंगाना का दौरा करेगी। तमिलनाडु में चेन्नई के करीब श्रीपेरंबदूर में कंपनी की इंडस्ट्रियल हाउसिंग फैसिलिटी के उद्घाटन के अवसर पर 17 अगस्त को फॉक्सकॉन के प्रेसिडेंट यंग लियू ने बताया कि उनकी कंपनी चेन्नई के पास एक औद्योगिक टाउनशिप बनाने की सोच रही है। अब अन्य दक्षिणी राज्य भी ताइवान की प्रमुख कंपनी से इसी तरह की पहल की मांग कर रहे हैं। बाबू ने कहा कि हमने फॉक्सकॉन को टियर 2 और टियर 3 शहरों में भी विकल्प तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया है।

उन्होंने कहा कि अगर कंपनी हैदराबाद के पास किसी टियर 2 शहर में जमीन का चयन करने का फैसला करती है, तो हम इस प्रक्रिया को आसानी से पूरा कर सकेंगे। फॉक्सकॉन ने इस बारे में पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया। सूत्रों ने बताया कि दक्षिण के दूसरे राज्यों और फॉक्सकॉन के बीच बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक फॉक्सकॉन को एक सप्लायर पार्क बनाने के लिए लगभग 300 एकड़ जमीन की पेशकश कर रहा है। अभी तक इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है। लेकिन इस फैसिलिटी को बनाने के लिए कंपनी के साथ बातचीत चल रही है। चेयरमैन लियू की भारत यात्रा के दौरान भी इस पर चर्चा हुई थी।

अलग-अलग मॉडल
दक्षिणी राज्य फॉक्सकॉन से अलग-अलग ‘मॉडल’ की मांग कर रहे हैं। तमिलनाडु में लियू ने स्पष्ट किया था कि कंपनी की योजना एक टाउनशिप या औद्योगिक पार्क बनाने की है जहां मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी और कामगारों के लिए आवास एक ही परिसर में होंगे। अभी कंपनी की फैसिलिटी श्रीपेरंबदूर में है जहां वह iPhone बनाती है। लियू ने संकेत दिया कि कंपनी भारत में स्मार्टफोन असेंबली से आगे बढ़कर आईसीटी, इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरी जैसे क्षेत्रों के लिए प्रॉडक्ट्स बनाएगी। कंपनी की श्री सिटी, आंध्र प्रदेश में एक यूनिट है। साथ ही कंपनी कर्नाटक में भी एक फैसिलिटी बना रही है जिसमें मुख्य रूप से आईफोन बनाया जाएगा।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...