15.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedअनिल अंबानी के हाथ लगी बड़ी डील, एक झटके में चमक जाएगी...

अनिल अंबानी के हाथ लगी बड़ी डील, एक झटके में चमक जाएगी किस्‍मत!

Published on

नई दिल्‍ली

अनिल अंबानी के नेतृत्‍व वाली रिलायंस पावर के हाथ बड़ी डील लगी है। रिलायंस पावर की सब्‍सिडियरी रिलायंस एनयू सनटेक प्राइवेट को बड़ा सोलर और बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट उसे सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) ने दिया है। इसमें 930 मेगावाट का सोलर प्लांट और 465 मेगावाट/1860 मेगावाट घंटे की बैटरी स्टोरेज सिस्टम (BESS) शामिल है। यह घोषणा मंगलवार को अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस पावर ने की। यह प्रोजेक्ट भारत ही नहीं, बल्कि एशिया में (चीन को छोड़कर) एक ही जगह पर ग्रिड स्टोरेज बैटरीज का सबसे बड़ा डिप्‍लॉयमेंट होगा। इस प्रोजेक्ट से DISCOMs को कम कीमत पर बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

रिलायंस पावर ने बताया है कि यह भारत का सबसे बड़ा सोलर और बैटरी स्टोरेज सिस्टम प्रोजेक्ट है। 2000 मेगावाट के इंटरस्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (ISTS) से जुड़े सोलर पावर प्रोजेक्ट्स और 1000 मेगावाट/4000 मेगावाट घंटे एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के लिए 5 कंपनियों ने बोली लगाई थी। इनमें से रिलायंस पावर को सबसे बड़ा हिस्सा मिला है। रिलायंस एनयू सनटेक को 9 दिसंबर, 2024 को SECI से 930 मेगावाट के सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट मिला।

क्‍या है समझौते की शर्तें?
इस प्रोजेक्ट के तहत रिलायंस पावर की सहायक कंपनी रोजाना चार घंटे की पीक पावर सप्लाई (या 4 घंटे की डिस्चार्ज अवधि) की गारंटी देगी। SECI रिलायंस एनयू सनटेक के साथ 25 साल के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) करेगा। इससे मिलने वाली सोलर पावर भारत के कई डिस्कॉम्स को बेची जाएगी।

यह प्रोजेक्ट डिस्कॉम्स के लिए राहत की खबर है। अभी डिस्कॉम्स को पीक आवर्स के दौरान पावर एक्सचेंज से 10 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदनी पड़ती है। इस प्रोजेक्ट से उन्हें सस्ती और सुनिश्चित बिजली मिलेगी। समझ लीजिये, अगर आपके घर में शाम को बिजली की ज्‍यादा जरूरत होती है तो ये प्रोजेक्ट उस समय के लिए अतिरिक्त बिजली स्टोर करके रखेगा। ठीक वैसे ही जैसे एक बड़ी बैटरी जरूरत पड़ने पर बिजली देती है।

दो साल में तेजी से बढ़ा है शेयर
रिलायंस पावर के शेयर मंगलवार को 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 46.73 रुपये पर बंद हुए। BSE एनालिटिक्स के अनुसार, 2024 में अब तक रिलायंस पावर के शेयर में 94.36 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, पिछले 2 सालों में इसने 194.62 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी, अगर आपने दो साल पहले रिलायंस पावर के शेयर खरीदे होते, तो आज आपके पैसे लगभग तिगुने हो गए होते। यह प्रोजेक्ट रिलायंस पावर के लिए बड़ी उपलब्धि है और इससे भारत के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी। साथ ही, इससे बिजली की सप्लाई भी बेहतर होगी और डिस्कॉम्स को भी फायदा होगा।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...