15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeUncategorized‘बिग बॉस 17’ से बाहर आते ही अंकिता लोखंडे के हाथ लगी...

‘बिग बॉस 17’ से बाहर आते ही अंकिता लोखंडे के हाथ लगी ये बड़ी फिल्म, पति विकी जैन को भी ऑफर हुआ शो

Published on

‘बिग बॉस 17’ में अंकिता लोखंडे अपने पति विकी जैन के साथ गई थीं। दोनों के रिश्ते का हर एक पहलू दर्शकों को देखने को मिला। किसी ने विकी जैन को रेड फ्लैग हस्बैंड बताया तो किसी ने अंकिता को टॉक्सिक पत्नी कहा। दोनों के रिश्ते को जमकर जज किया गया।विकी की मां ने अंकिता के प्रति नाराजगी जताई। लेकिन शो से बाहर आते ही सबकुछ ठीक हो चुका है। विकी जैन को Bigg Boss OTT 3 ऑफर हुआ और अंकिता लोखंडे को रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म ‘सावरकर’ में काम करने का मौका मिला।

अंकिता लोखंडे अब रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म ‘सावरकर’ में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म की एक झलक साझा करते हुए फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। अंकिता ने लिखा है,”इतिहास के अध्यायों से खोए हुए नेता को प्रकाश में ला रही है। BB17 के तुरंत बाद एक नया अध्याय शुरू करना और भी स्पेशल लग है। आनंद पंडित, जी स्टूडियो द्वारा निर्मित रणदीप हुड्डा के साथ इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए आभारी हूं।”अंकिता को उनके फैंस और दोस्त इस फिल्म के लिए बधाई दे रहे हैं। ये फिल्म 22 मार्च, 2024 को थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार है। फैंस का कहना है कि अंकिता को शो जीतने की जरूरत ही नहीं, उनका हुनर ही काफी है।

विकी को ऑफर हुआ BB OTT 3
विकी जैन ने भले ही ‘बिग बॉस 17’ न जीता हो, लेकिन उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला है। उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। हर किसी का कहना है कि विकी ये शो जीतना डिजर्व करते थे, क्योंकि उन्होंने शो को बहुत दिया है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के लिए विकी जैन को अप्रोच किया गया है। हालांकि अभी ये नहीं पता चल पाया है कि विकी शो में जा रहे हैं या नहीं?

 

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...