18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedगौतम अडानी की हुई एक और कंपनी, 7017 करोड़ में खरीदने का...

गौतम अडानी की हुई एक और कंपनी, 7017 करोड़ में खरीदने का ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

देश की एक और कंपनी अडानी ग्रुप की झोली में गिर में गई है. अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पावर ने कर्ज के बोझ तले दबी डीबी पावर लिमिटेड को खरीदने का ऐलान किया है. इस अधिग्रहण के साथ अडानी पावर का लक्ष्य राज्य में ताप विद्युत क्षेत्र में अपने कारोबार का विस्तार करना है. डीबी पावर के पास छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में 600 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट की दो इकाइयों का मालिकाना हक है. यही थर्मल पावर प्लांट की यूनिट का संचालन भी करता है. डिलिजेंट पावर (DPPL) डीबी पावर की होल्डिंग कंपनी है.

ईंधन के लिए कोल इंडिया से करार
अडानी पावर के इस अधिग्रहण की एमओयू की प्रारंभिक अवधि 31 अक्टूबर, 2022 तक होगी. लेकिन आपसी समझौते पर इसे और बढ़ाया जा सकता है. कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में इस बात का खुलासा किया है. अडानी पावर ने शेयर बाजार दी गई जानकारी में बताया कि कंपनी के पास 923.5 मेगावॉट क्षमता को लेकर दीर्घकालीन और मध्यावधि बिजली खरीद समझौता है. साथ ही ईंधन की आपूर्ति के लिए कोल इंडिया लिमिटेड के साथ करार है और कंपनी लाभ में है.

अधिग्रहण की कीम
अडानी पावर के पास DPPL की कुल जारी, सब्सक्राइब्ड और पेड-अप इक्विटी शेयर पूंजी और वरीयता शेयर पूंजी का 100 फीसदी हिस्सा होगा. वहीं, ट्रांजेक्शन की अंतिम तिथि पर DPPLके पास डीबी पावर का 100 प्रतिशत हिस्सा होगा. यह अधिग्रहण उपक्रम मूल्य 7,017 करोड़ रुपये में होगा. डीबी पावर अक्टूबर 2006 से छत्तीसगढ़ में थर्मल पावर जनरेटिंग स्टेशन की स्थापना, ऑपरेशन और रखरखाव के कारोबार में लगी हुई है.

अडानी पावर के शेयर में जबरदस्त उछाल
इस बीच सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को अडानी पावर के शेयर में तेजी देखने को मिली. अडानी पावर का शेयर 2.88 फीसदी की तेजी के साथ 410.90 रुपये पर बंद हुआ. पिछले एक महीने के आंकड़े को देखें, तो अडानी पावर के शेयरों में 35 फीसदी की तेजी आई है. इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 1.60 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है. अडानी पावर ने अब मार्केट कैप (Adani Power Market Cap) के हिसाब से सरकारी कंपनी एनटीपीसी (NTPC MCap) को भी पीछे छोड़ दिया है.

अडानी पावर ने अपने इन्वेस्टर्स को लगातार मल्टीबैगर रिटर्न (Multibagger Return) दिया है. पिछले पांच दिनों के दौरान इसने करीब 15 फीसदी की छलांग लगाई है. पिछले एक महीने के दौरान अडानी पावर के स्टॉक का भाव 35 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है. इसी तरह पिछले छह महीने में इसने करीब 240 फीसदी की छलाग लगाई है.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...