19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedUS से आया एक और इस्‍तीफा... इधर अडानी के शेयरों में शानदार...

US से आया एक और इस्‍तीफा… इधर अडानी के शेयरों में शानदार तेजी, आखिर क्‍या है कनेक्‍शन

Published on

नई दिल्‍ली ,

अमेरिका में राष्‍ट्रपति पद का चुनाव जीतने के बाद US से एक के बाद एक इस्‍तीफे का दौर शुरू हो चुका है. पिछले दिनों FBI के डॉरेक्‍टर क्रिस्‍टोफर रे का इस्‍तीफा आया था. अब 10 जनवरी को कुछ और लोगों का इस्‍तीफा आने वाला है. इसमें एक ऐसा नाम है, जो अडानी मामले में बड़ा योगदान रखता है. ये शख्‍स भी 10 जनवरी को इस्‍तीफा देने वाला है.

इधर, जैसे ही यह खबर सामने आई. भारतीय शेयर बाजार में अडानी ग्रुप के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली. अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर 2 फीसदी चढ़कर 1096 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए. अडानी पावर के शेयरों में 1.51 फीसदी की उछाल आई और यह 516 पर पहुंच गए. अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 0.80 फीसदी चढ़ गए. Adani Port, Adani Total Gas, अडानी एनर्जी सॉल्‍यूशन और Adani Wilmer के शेयर भी तेजी पर रहे. वहीं अडानी सीमेंट कंपनियों के शेयरों में भी उछाल देखने को मिली.

कौन दे रहा इस्‍तीफा
न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के अमेरिकी अटॉर्नी ब्रियोन पीस ने इस्‍तीफे का ऐलान किया है. वह अडानी मामले में अभियोजक (Prosecutor) हैं. ये 10 जनवरी, 2025 को पद से हट जाएंगे. पीस 15 अक्टूबर, 2021 से इस पद पर कार्यरत हैं. पहले सहायक यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी कैरोलिन पोकोर्नी, पीस के जाने के बाद न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के लिए कार्यवाहक यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी बन जाएंगी.

यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी पीस ने क्‍या कहा?
उन्‍होंने कहा कि यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी के रूप में सेवा करना, इस महान जिले के 8 मिलियन से अधिक निवासियों को नुकसान से बचाने, कानून के शासन को बनाए रखने और सभी लोगों के लिए नागरिक अधिकारों और सम्मान को बढ़ावा देने में सबसे आगे रहना मेरे लिए जीवन भर का सम्मान रहा है. यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी के रूप में, मुझे एक ऐसे जिले में सार्वजनिक सेवा और नेतृत्व के लिए बुलाए जाने का अनूठा अनुभव मिला है.

ट्रंप के आने के बाद इस्‍तीफे का दौर
गौरतलब है कि ट्रंप के अमेरिकी राष्‍ट्रपति का चुनाव जीतने के बाद एक के बाद एक इस्‍तीफे की खबर आ रही है. FBI के डायरेक्‍टर के बाद अब अटॉर्नी ब्रियोन पीस के इस्‍तीफे की जानकारी आई है.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...