3.7 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedपंचतत्व में विलीन हुए सतीश कौशिक, फूट- फूटकर रोते दिखे दोस्त अनुपम...

पंचतत्व में विलीन हुए सतीश कौशिक, फूट- फूटकर रोते दिखे दोस्त अनुपम खेर

Published on

जो हमें हंसाता था, गुदगुदाता था, वह हमेशा के लिए खामोश हो गया… हां, हम जाने- माने कॉमेडी एक्टर सतीश कौशिक की बात कर रहे हैं. एक्टर ने कार्डियक अरेस्ट के चलते दम तोड़ दिया. परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शौक की लहर है. होली पार्टी में शामिल होने के लिए ही तो सतीश कौशिक दिल्ली आए थे. किसे पता था कि एक्टर इस तरह अलविदा कह जाएंगे. सबसे ज्यादा धक्का तो उनकी पत्नी और 11 साल की बेटी को लगा है. दोनों को संभाल पाना मुश्किल हो रहा है. सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए वर्सोवा श्मशान घाट पहुंचा. दिवगंत एक्टर पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं. अनुपम खेर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अपने दोस्त को अंतिम विदाई देते हुए एक्टर फूट- फूटकर रोते दिख रहे हैं.

इमोशनल हुए अनुपम खेर
सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए वर्सोवा श्मशान घाट पहुंच रहा है. जिस एम्बुलेंस में सतीश को लेकर जा रहे हैं, उसमें उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए अनुपम खेर भी मौजूद हैं. एक्टर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अनुपम फूट- फूटकर रोते दिख रहे हैं. बता दें कि सतीश और अनुपम की दोस्ती 45 साल पुरानी थी.सलमान खान भी सतीश कौशिक को अंतिम विदाई देने के लिए उनके घर पहुंचे थे. इनके अलावा शिल्पा शेट्टी, विक्की कौशल के पिता, रवि किशन भी अंतिम दर्शन के लिए सतीश कौशिक के घर पहुंचे.

दिल्ली से सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंच चुका है. फूलों से सजी एम्बुलेंस सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर को लेकर उनके घर पहुंच चुकी है. घर पर पहले से ही फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे पहुंचे हुए हैं. कहा जा रहा है कि सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार 9 मार्च की शाम वर्सोवा स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा.

कैसे हुआ सतीश कौशिक का निधन?
8 मार्च को सतीश कौशिक दिल्ली होली खेलने के लिए आए थे. दिल्ली के बिजवासन स्थित फार्महाउस में अपने परिवार और दोस्तों संग होली खेलने के बाद वह रूम पर वापल लौटे. 9 मार्च को सुबह 12.10 बजे उन्हें बेचैनी होने लगी थी. उन्होंने अपने मैनेजर को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी. इसके बाद उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया. वहां के डॉक्टर्स ने सतीश कौशिक को मृत घोषित कर दिया. कहा जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक्टर ने दम तोड़ दिया था.

सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन के लिए सेलेब्स का जमघट उनके घर पहुंच रहा है. सूत्रों के मुताबिक, सतीश कौशिक की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है. हालांकि, पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी. पर शुरुआती जांच में सामने आया कि एक्टर की बॉडी पर कोई चोट के निशान नहीं थे. सतीश कौशिक का पोस्टमार्टम दिल्ली के हरिनगर स्थित दीन दयाल अस्पताल में हुआ था. एयर एम्बुलेंस के जरिए सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंच चुका है.

Latest articles

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...