11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedPM मोदी की डिग्री पर सवाल उठाने वालों को अनुपम खेर की...

PM मोदी की डिग्री पर सवाल उठाने वालों को अनुपम खेर की मां का जवाब- तुम्हारे जैसे 10 पढ़ा लेगा वो

Published on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पढ़ाई और डिग्री पर पिछले काफी समय से बहस छिड़ी हुई है, जो अब और तेज हो चुकी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से उनकी कॉलेज की डिग्री मांग ली थी। उन्होंने मांग की थी कि पीएम मोदी की कॉलेज की डिग्री को सार्वजनिक किया जाए। लेकिन गुजरात हाई कोर्ट ने केजरीवाल को तगड़ा झटका देते हुए उनकी पिटिशन को ‘तुच्छ’ बताया और साथ ही 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा दिया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने पीएम मोदी पर सवाल उठाते हुए रविवार 2 अप्रैल को कहा था कि अगर उनकी डिग्री की जांच की गई तो वह फर्जी निकलेगी। डिग्री पर लेकर हो रही बहस और राजनीति के बीच अब एक्टर अनुपम खेर की मां दुलारी का रिएक्शन आया है।

Anupam Kher अकसर ही सोशल मीडिया पर मां Dulari के मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। कई बार वह कुछ मुद्दों पर भी मां से सवाल पूछते हैं और वीडियो शेयर करते हैं। अब अनुपम खेर ने मां का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पीएम नरेंद्र मोदी की डिग्री और पढ़ाई पर सवाल उठाने वालों को जवाब दे रही हैं।

दुलारी बोलीं- पढ़ाई से ज्यादा दिमाग चाहिए
वीडियो में अनुपम खेर, मां दुलारी से पूछते हैं कि कुछ लोग बोल रहे हैं कि मोदी पढ़े-लिखे नहीं हैं। इस पर मां दुलारी बोलती हैं, ‘तो आप पढ़ा लो उसको। वो तुम्हारे जैसे दस को पढ़ाएगा। वो इतना काम कर रहे हैं। लोगों के साथ उठ-बैठ रहे हैं और बताओ वो पढ़े-लिखे नहीं है। और पढ़ने में क्या है? दिमाग होना चाहिए। दिमाग सबसे ज्यादा जरूरी है। पढ़े-लिखे लोगों में ही कहां दिमाग होता है।’

पीएम मोदी की फैन हैं अनुपम की मां
मालूम हो कि अनुपम खेर की तरह ही उनकी मां दुलारी भी पीएम मोदी की फैन हैं और सोशल मीडिया पर कई बार वीडियो में उनके बारे में बात करती नजर आती हैं। बीते साल 26 जनवरी को अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी मां दुलारी ने गणतंत्र दिवस परेड देखने के बाद पीएम मोदी को आशीर्वाद दिया था और कहा था कि ये फिर जीतेगा। यही नहीं, जब एक बार अनुपम खेर की मां दुलारी ने पीएम मोदी को बर्थडे विश किया था तो मोदी ने उन्हें जवाब भी दिया था।

क्या है पीएम मोदी डिग्री मामला?
मालूम हो कि यह मामला 8 साल पुराना है। साल 2016 में अरविंद केजरीवाल ने आरटीआई के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बीए और एमए की डिग्री मांगी थी। इस पर तब तत्कालीन केंद्रीय सूचना आयोग ने गुजरात यूनिवर्सिटी से कहा था कि वह पीएम मोदी की डिग्री अरविंद केजरीवाल को उपलब्ध करवाए। इस आदेश को गुजरात यूनिवर्सिटी ने तब गुजरात हाईकोर्ट में चुनौती दी। इस पर 31 मार्च 2023 में गुजरात हाई कोर्ट ने गुजरात यूनिवर्सिटी की याचिका पर सुनवाई के बाद अरविंद केजरीवाल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश दे दिया।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...