14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedकंगना की 'इमरजेंसी' का सेंसर सर्टिफिकेट रद्द करने की अपील, शिरोमणि अकाली...

कंगना की ‘इमरजेंसी’ का सेंसर सर्टिफिकेट रद्द करने की अपील, शिरोमणि अकाली दल ने की रिलीज रोकने की मांग

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत, अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर आने के बाद से लगातार विवादों में हैं. ट्रेलर आने के बाद पंजाब में फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन हुए और इसपर बैन लगाने की मांग होने लगी. ‘इमरजेंसी’ पर आरोप है कि ये सिख समुदाय को गलत तरीके से दिखा रही है, जो उनकी छवि के लिए ‘अपमानजनक’ है.

अब शिरोमणि अकाली दल (SAD) की दिल्ली इकाई ने भी कंगना की ‘इमरजेंसी’ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. दल की दिल्ली इकाई के प्रेजिडेंट ने फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड और कंगना के प्रोडक्शन हाउस को नोटिस भेजा है.

कंगना की फिल्म के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल
शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली यूनिट ने नोटिस में कहा कि कंगना रनौत ‘सिख विरोधी रेटोरिक के लिए कुख्यात हैं’ और उन्होंने ‘सिख समुदाय को निशाना बनाने के लिए इमरजेंसी का सब्जेक्ट चुना है.’

जानकारी के अनुसार नोटिस में आगे कहा गया, ‘फिल्म का ट्रेलर गलत ऐतिहासिक तथ्य दिखाता है, जो न केवल सिख समुदाय को गलत तरीके से दिखाते हैं बल्कि नफरत और सामाजिक दुर्भावना को बढ़ावा देते हैं. इस तरह का चित्रण न केवल गुमराह करता है बल्कि पंजाब और पूरे देश के सामाजिक तानेबाने के लिए अपमानजनक और हानिकारक है.’

इस नोटिस में फिल्म सेंसर बोर्ड और बोर्ड चेयरमैन से अपील की गई है कि वो तत्काल प्रभाव से फिल्म का सेंसर सर्टिफिकेशन रद्द करें और इसकी रिलीज को ब्लॉक करें. शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई ने इस नोटि‍स में ये भी कहा कि ये फिल्म सामुदायिक विवाद बढ़ा सकती है और गलत जानकारियों को बढ़ावा दे सकती है.

‘इमरजेंसी’ को लेकर बढ़ रहे हैं विवाद
कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर आने के बाद ही बठिंडा, पंजाब में प्रदर्शन हुआ था. प्रदर्शनकारियों ने कंगना का पुतला भी जलाया था. हाल ही में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (SGPC) ने भी फिल्म के मेकर्स को नोटिस भेजा है और सरकार से इसपर बैन लगाने की मांग की है.

तेलंगाना में पूर्व आईपीएस ऑफिसर तेजदीप कौर के नेतृत्व में, तेलंगाना सिख सोसाइटी के 18 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने सचिवालय में सरकारी सलाहकार मोहम्मद अली शब्बीर से मुलाकात की और ‘इमरजेंसी’ की स्क्रीनिंग पर बैन लगाने की मांग की. प्रतिनिधि मंडल ने एक रिप्रेजेंटेशन भी सबमिट किया और फिल्म में सिख समुदाय पोर्ट्रेयल को लेकर अपनी गहरी चिंता जाहिर की है.

शब्बीर ने बताया कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सिख समुदाय के नेताओं को आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार कानूनी सलाह ले रही है और कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को बैन करने पर विचार कर रही है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...