16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedबायकॉट पर बोलकर फंसे अर्जुन, ट्रोल्स बोले- मलाइका के बॉयफ्रेंड चुप रहो

बायकॉट पर बोलकर फंसे अर्जुन, ट्रोल्स बोले- मलाइका के बॉयफ्रेंड चुप रहो

Published on

बॉलीवुड फिल्मों को बॉयकॉट करने का एक ट्रेंड सा बन गया है. बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट रही हैं. फिल्मों के रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर लोग बायकॉट ट्रेंड चला रहे हैं. ऐसे में बॉलीवुड सितारों और फिल्म से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. बॉयकॉट ट्रेंड पर अब अर्जुन कपूर ने चुप्पी तोड़ी, लेकिन वो खुद ही ट्रोल हो गए.

बॉयकॉट ट्रेंड पर क्या बोले अर्जुन कपूर?
बॉयकॉट बॉलीवुड को लेकर चल रहे ट्रेंड पर अर्जुन कपूर ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. अर्जुन ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत में बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड की कड़े शब्दों में निंदा की. उन्होंने कहा कि इस पर चुप्पी साधकर इंड्स्ट्री के लोगों ने गलती की है. अर्जुन ने कहा- ये हमारी शराफत थी, लेकिन लोगों ने इसका गलत फायदा उठाया. मुझे लगता है कि हमनें ये मानकर गलती की है कि हमारा काम हमारे लिए बोलेगा.

अर्जुन ने आगे कहा- आपको हर बार अपने हाथ गंदे करने की जरूरत नहीं है. लेकिन मुझे लगता है कि अब हमनें बहुत सहन कर लिया है और लोगों ने इसे अपनी आदत बना ली है. हम लोगों को एक साथ आगे आकर इसे लेकर कुछ करने की जरूरत है, क्योंकि लोग जो हमारे बारे में लिखेंगे और जो हैशटैग ट्रेंड कराएंगे, उनका रियलिटी से कोई लेना-देना नहीं है.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...