12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedPAK एक्ट्रेस को डेट कर रहे आर्यन खान? सादिया खान ने बताई...

PAK एक्ट्रेस को डेट कर रहे आर्यन खान? सादिया खान ने बताई सच्चाई

Published on

आर्यन खान की गर्लफ्रेंड! इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं आर्यन खान! प्यार में हैं आर्यन खान? जैसे ही शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन की फोटो पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान के साथ वायरल हुई, हर किसी ने अपना-अपना अंदाजा लगाना शुरू कर दिया. आर्यन खान के डेटिंग की खबरों ने देखते-देखते ही तूल पकड़ लिया. लेकिन सच क्या है? एक्ट्रेस सादिया ने खुद सबके सामने इस बात का इजहार किया. सादिया ने बताया कि वो आर्यन को डेट कर रही हैं या नहीं!

आर्यन के लाइफ में प्यार की एंट्री!
नए साल पर जैसे ही पाकिस्तानी मॉडल-एक्टर सादिया खान के साथ आर्यन खान की तस्वीरें वायरल हुई, हर किसी को यही लगा कि आर्यन, सादिया को डेट कर रहे हैं. दोनों की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी. सादिया और आर्यन की मुलाकात दुबई में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान हुई थी. अफवाहों को तूल मिलता देख सादिया ने साफ किया कि ऐसा कुछ नहीं है. दोनों डेट नहीं कर रहे हैं. वही एक्ट्रेस ने हैरानी भी जताई कि कैसे एक तस्वीर की वजह से इतनी जल्दी बेकार की बातें पकने लगती हैं.

UAE पब्लिकेशन सिटी टाइम्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने कहा- ये बहुत अजीब है कि कैसे पूरी सच्चाई जाने बिना लोग मेरे और आर्यन के बारे में इस तरह की बातें कर रहे हैं. सिर्फ तस्वीर देख कर ही लोग ऐसा कैसे कह सकते हैं. इस तरह की खबरों को फैलाने पर कोई तो लिमिट होनी चाहिए.

आर्यन के बारे में ना फैलाएं ऐसी अफवाह
अपनी और आर्यन की मुलाकात की डिटेल्स देते हुए सादिया ने कहा- हम लोग नए साल की सेलिब्रेशन पर मिले थे. फोटो क्लिक करवाने से पहले थोड़ी सी बातचीत की थी. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम लोग डेट कर रहे हैं. मैं अकेली नहीं थी, जिसने आर्यन के साथ फोटो क्लिक करवाई हो. वहां बहुत सारे लोग थे, जिन्होंने आर्यन के साथ फोटोज क्लिक करवाई और अपलोड भी की, लेकिन पता नहीं क्यों वायरल सिर्फ मेरी ही हुई.

डेटिंग की सभी खबरों को अफवाह बताते हुए सादिया ने इसे बेसलेस और बकवास कहा. सादिया ने कहा आर्यन बहुत स्वीट और बहुत अच्छे इंसान हैं. आर्यन एक वेल-बिहेव्ड इंसान हैं, उनके बारे में इस तरह की अफवाह फैलाना गलत है. सादिया को उनके पाकिस्तानी शो खुदा और मोहब्बत के लिए जाना जाता है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...