‘बिग बॉस 16’ शो जल्द ही अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में हर दिन शो में नए और मजेदार ट्विस्ट आ रहे हैं। हाल ही में अचानक से अब्दु रोजिक घर से बाहर हो गए। ये काफी जल्दी में हुआ और सबसे चहीते कंटेस्टेंट का पत्ता कट गया। श्रीजिता डे के निष्कासन के बाद अब्दु के नाम की घोषणा हुई जो बाकी के कंटेस्टेंट्स के लिए परेशान करने वाली थी। ‘बॉम्बे टाइम्स’ ने खासतौर से अब्दु से बात की और उनसे अपनी मर्जी से बाहर निकलने का कारण पूछा। अब्दु ने इसपर काफी कुछ कहा है और साथ ही अपने फ्यूचर प्लान्स के बारे में भी बात की है।
क्या करनेवाले हैं अब्दु?
अब्दु ने कहा, ‘मुझे शो छोड़ना पड़ा क्योंकि बहुत सारा काम है जिसके लिए मैंने कमिटमेंट किया है और इसलिए मुझे उसके लिए घर से बाहर आना पड़ा। अभी बहुत सारी चीजें लाइन में हैं और मैं आगे देख रहा हूं।’
अब्दु के फ्यूचर प्लान्स
उनसे अगले कुछ दिनों में उनकी प्लानिंग्स के बारे में पूछें और उन्होंने शेयर किया, ‘मैं अगले कुछ दिनों के लिए भारत में हूं। मैं यहां एक गाने की शूटिंग करूंगा। उसके बाद मैं किसी काम के लिए दुबई जाऊंगा और वहां से अमेरिका जाने के लिए मेरे पास काफी कुछ है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं भारत वापस आने की योजना बना रहा हूं। लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया है और मैं यहां बहुत काम करना चाहता हूं। इसलिए मैं जल्द ही वापस आऊंगा।’
भारत में रहना चाहते हैं अब्दु
यह पूछे जाने पर कि क्या वह भारत में एक जगह किराए पर लेने या खरीदने की योजना बना रहे हैं, अब्दु ने कहा, ‘मुझे अभी तक नहीं पता है। लेकिन मैं बार-बार आता रहूंगा। अगर काम आता रहेगा, तो मैं यहां रहूंगा और इंशाअल्लाह एक दिन हो सकता है कि मैं आ जाऊं। भारत में भी मेरा एक घर है। लेकिन यह सब मुझे मिलने वाले काम पर निर्भर करता है।’ अब्दु ने बिग बॉस 16 में खूब मजे किए हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने घर के अंदर बहुत मजे लिए हैं। यह अच्छा और बहुत मजेदार था।’ अब खबरें हैं कि साजिद खान भी जल्द ही एविक्ट होनेवाले हैं।
