16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedअंबानी-अडानी से आगे निकले शार्क टैंक वाले अशनीर ग्रोवर! महज आठ मिनट...

अंबानी-अडानी से आगे निकले शार्क टैंक वाले अशनीर ग्रोवर! महज आठ मिनट में कमाए 2.25 करोड़ रुपये

Published on

नई दिल्ली

भारतपे के पूर्व एमडी अशनीर ग्रोवर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने दावा किया है कि पिछले साल जोमैटो की लिस्टिंग से उन्होंने महज आठ मिनट में 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जोमैटो का आईपीओ पिछले साल आया था जिसमें अशनीर ने 100 करोड़ रुपये का दांव खेला था। हालांकि कोटक ग्रुप के साथ विवाद के कारण वह नायका के आईपीओ को मिस कर गए लेकिन जोमैटो के आईपीओ में उन्होंने दोनों हाथों से कमाई की। शार्क टैंक के जज अशनीर ने अपनी किताब ‘दोगलापन: द हार्ड ट्रुथ अबाउट लाइफ एंड स्टार्ट-अप्स’ में यह दावा किया है।

अशनीर ने कहा कि उन्होंने जोमैटो के लिए 100 करोड़ रुपये का दांव खेला था। इससे हर कोई हैरान था कि वह इतने पैसे कहां से लाएंगे। उन्होंने कहा, यह मुनाफा कमाने का सिंपल फंडा था- आईपीओ फाइनेंसिंग। मैंने अपनी जेब से केवल पांच करोड़ रुपये का निवेश किया। बाकी 95 करोड़ रुपये का इंतजाम कोटक वेल्थ ने किया। एक हफ्ते के लिए इसका ब्याज 20 लाख रुपये था। जोमैटो का आईपीओ तीन गुना सब्सक्राइब हुआ और अशनीर को तीन करोड़ रुपये के शेयर मिले। 23 जुलाई, 2021 को जोमैटो का शेयर 115 रुपये पर लिस्ट हुआ जबकि इसका इश्यू प्राइस 76 रुपये था।

कैसे हुआ फायदा
अशनीर ने एक झटके में अपने सारे शेयर बेच दिए। अशनीर ने कहा कि जब ट्रेड शुरू हुआ तो मुझे प्रति शेयर 136 रुपये मिले। मुझे इंटरेस्ट के साथ शेयर 82 से 85 रुपये का पड़ा था। इस तरह मुझे 2.25 करोड़ रुपये का फायदा हुआ। आईआईटी दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद से पढ़े अशनीर ने कहा कि वह जानते थे कि जोमैटो से उन्हें फायदा होगा। उन्होंने कहा, ‘मैं दीपिंदर (जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल) को जानता था। मैं उनकी क्षमता को जानता हूं। कोरोना महामारी के दौरान जोमैटो के पास ऑर्डर्स की संख्या बढ़ी है। इससे जोमैटो का मार्जिन भी बढ़ा है। इसलिए जोमैटो के शेयर की कीमत बढ़ना लाजिमी था।’

हालांकि जोमैटो की सफलता ने अशनीर के लालच को बढ़ा दिया था। इसके बाद उन्होंने कार ट्रेड के आईपीओ पर भी दांव खेला लेकिन इसमें उन्हें 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ। उनका कहना है कि स्टॉक मार्केट पब्लिक इक्विटी पोर्टफोलियो बनाना उनके बस की बात नहीं है। इसके बजाय वह ज्यादा जोखिम वाले वेंचर्स पर पैसा लगाना पसंद करते हैं।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...