6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedआथ‍िया-KL राहुल की शादी: 3 दिन चलेगा जश्न, मेहमान बनकर पहुंचेंगे सलमान,...

आथ‍िया-KL राहुल की शादी: 3 दिन चलेगा जश्न, मेहमान बनकर पहुंचेंगे सलमान, अक्षय, कोहली

Published on

बॉलीवुड में वेडिंग सीजन की शुरुआत होने वाली है. अब खबरें तो ऐसी ही आ रही हैं. क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की खबरों पर फाइनली मुहर लगती सी दिखाई दे रही है. इंडिया टुडे के पास एक्सक्लुसिव इन्फॉर्मेशन है कि आथ‍िया, केएल राहुल की शादी का जश्न तीन दिन चलने वाला है. शादी इसी साल 23 जनवरी को ही होगी. शादी की सारी रस्में तीन दिन तक चलेंगी. हालांकि फैमिली में से किसी ने अभी तक कोई जानकारी ऑफिशियल नहीं की है, लेकिन सोर्स की मानें तो शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर होगी.

तीन दिन तक चलेगा फंक्शन
बधाई हो बधाई! साल की सबसे मच-अवेटेड शादी की तारीख अब फाइनली आ ही गई है. नए साल की शुरुआत के साथ ही अथिया और केएल राहुल के रिश्ते को नया नाम मिलने की भी बात पक्की हो गई है. जी हां, दोनों फाइनली शादी करने वाले हैं. पिछले काफी समय से चर्चा थी कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. लेकिन परिवार में से कोई भी इस पर कोई भी कुछ कहने को तैयारी नहीं है. पर अब इन सभी अटकलों पर विराम लगता दिखाई दे रहा है. क्योंकि मिली जानकारी के मुताबिक अथिया और केएल राहुल 23 जनवरी को शादी करने वाले हैं.

फंक्शन तीन दिन तक चलेगा. 21 जनवरी से 23 जनवरी के बीच शादी की सभी रस्में निभाई जाएंगी. तीन दिन के इस इवेंट में 21-22 को हल्दी-मेहंदी और संगीत का फंक्शन सेलिब्रेट किया जाएगा. वहीं 23 जनवरी को अथिया और राहुल सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे. खबरों की मानें तो ये सभी रस्में सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंग्ले पर निभाई जाएंगी.

गेस्ट लिस्ट में कौन-कौन
अथिया और केएल राहुल परिवार और करीबियों की मौजूदगी में एक दूसरे के साथ सात जन्म तक साथ रहने की कसमें खाएंगे. बताया जा रहा है कि शादी की तैयारियां शुरू भी हो चुकी हैं. इस खुशी की खबर से दोनों परिवारों में जबरदस्त एक्साइटमेंट का माहौल है. गेस्ट लिस्ट भी तैयार की जा रही है. इसमें बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के दिग्गजों के शामिल होने के आसार हैं. कपल की गेस्ट लिस्ट में सलमान खान, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे बड़े सेलिब्रिटी शामिल हैं.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...