5 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedसीमा पर वार और देश में कारोबार, भारत में चाइनीज कंपनियों को...

सीमा पर वार और देश में कारोबार, भारत में चाइनीज कंपनियों को लेकर बड़ा खुलासा

Published on

नई दिल्ली

पहले गलवान और अब तवांग। चीनी सैनिकों की गुस्ताखी फिर से बढ़ती दिख रही है। अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर एक बार फिर से चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच संघर्ष की खबरें आई। भारतीय सेना के जवानों ने चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया और इस संघर्ष में दोनों ओर से कुछ सैनिक घायल हो गए। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवानों ने तवांग सेक्टर में एलएसी पार करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सैनिकों की ताकत के सामने वो टिक नहीं सकें। एक ओर जहां सीमा पर चीन बार-बार गुस्ताखी कर रहा है तो वहीं सोमवार को सरकार ने संसद में चीनी कंपनियों को लेकर जो आंकड़ें पेश किए उसने सबको हैरान कर दिया।

देश में कितनी चाइनीज कंपनियां कर रही हैं काम
सोमवार को सरकार ने संसद में बताया कि देश में कितनी चीनी कंपनियां कारोबार कर रही हैं ? कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने संसद में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में बताया कि देश में विदेशी कंपनियों के तौर पर 174 चीनी कंपनियां (Chinese Company) रजिस्टर्ड हैं। इन चाइनीज कंपनियां का ऑफिस भारत में है। हालांकि सरकार इस बात की जानकारी नहीं दे पाई कि देश में कितनी कंपनियों में चाइनीज निवेशक या शेयरहोल्डर्स शामिल हैं । मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स के पास इस बात की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

कितनी कंपनियों में हैं चाइनीज डायरेक्टर्स
सरकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक भारत में 3560 कंपनियां हैं, जहां निदेशक के पदों पर चीनी बैठे हैं। राव इंद्रजीत सिंह ने लोकसभा में सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कॉर्पोरेट डाटा प्रबंधन (CDM) के डेटा के मुताबिक भारत में कुल 3560 कंपनियां हैं, जहां चीनी डायरेक्टर हैं। अगर बात करें भारत और चीन के बीच कारोबार की तो वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा में जानकारी दी थी, जिसके मुताबिक भारत कई चीजों के लिए चीन पर निर्भर रहता है , जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि साल 2003-2004 में भारत ने चीन से 4.34 अरब डॉलर का आयात किया था। साल 2013-14 में ये आयात बढ़कर 51.03 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। दस सालों में ये आयात 10 गुना से भी अधिक बढ़ गया है।

चीन पर सबसे ज्यादा निर्भर कौन?
चीन पर निर्भरता की बात करें तो पाकिस्तान और चीन की दोस्ती जगजाहिर है। हालांकि सच यही है कि यहां दोस्ती कम दादागिरी ज्यादा चलती है। चीन पर निर्भरता को लेकर ताइवान स्थित रिसर्च संगठन डबलथिंक लैब्स की रिपोर्ट द चाइना इंडेक्स के हालिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की निर्भरता उसपर सबसे अधिक है। पाकिस्तान के बाद इस लिस्ट में कंबोडिया, सिंगापुर और थाईलैंड है। चीन पर निर्भरता मामले में जर्मनी 19वें नंबर पर है तो वहीं अमेरिका 21वें नंबर है। भारत का नंबर इस लिस्ट में 55वां है। आपको बता दें कि इस चाइना इंजेक्स में 82 देशों को शामिल किया गया है, जिसमें चीन के वैश्विक प्रभाव है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...