6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedअवतार 2 की वर्ल्ड वाइड कमाई की गिनती करने में ही उलझ...

अवतार 2 की वर्ल्ड वाइड कमाई की गिनती करने में ही उलझ जाएंगे आप, 14 हजार करोड़ से भी कर गई है पार

Published on

डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज की फिल्म ‘कुत्ते’ काफी शोर शराबे के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर वो सफलता नहीं मिली जिसकी उम्मीद थी। वहीं साउथ की फिल्मों थुनिवा और वारिसु बॉक्स ऑफिस पर तेजी से दौड़ती दिख रही हैं। अर्जुन कपूर और तब्बू स्टारर फिल्‍म ‘कुत्ते’ 13 जनवरी को रिलीज हुई और पहले दिन फिल्म ने मात्र 1 करोड़ की कमाई की।

बॉक्स ऑफिस पर हांफ रही ‘कुत्ते’
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘कुत्ते’ ने ओपनिंग डे पर करीब 1 करोड़ की कमाई की। बताया यह भी जा रहा है कि फिल्म दूसरे दिन यानी शनिवार को भी करीब 1 करोड़ रुपये की ही कमाई कर सकती है।

फिल्म ‘कुत्ते’ की कमाई (sacnilk के मुताबिक)
पहले दिन, शुक्रवार – 1 करोड़
दूसरे दिन, शनिवार- 1 करोड़ कमाई की उम्मीद
कुल कमाई- 2 करोड़ रुपए
वहीं 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘कुत्ते’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह 2.26 करोड़ रुपये बताई गई है।

‘थुनिवा’ और ‘वारिसु’ भी साउथ में दिखा रही कमाल
वहीं साउथ की दो बड़ी फिल्में ‘थुनिवा’ और ‘वारिसु’ बॉक्स ऑफिस पर दनादन कमाई करती दिख रही रही हैं। दोनों फिल्मों में कड़ी टक्कर है और शुक्रवार को दोनों ही फिल्मों ने लगभग एक जैसी कमाई की है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां थुनिवा ने करीब 31 करोड़ रुपये की कमाई की है वहीं वारिसु ने करीब 28.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। दोनों फिल्में अच्छा कर रही हैं और ऑक्यूपेंसी भी हैं लेकिन जितनी कलेक्शन होनी चाहिए थी उतनी नहीं है। क्योंकि भीड़ दो फिल्मों के बीच बंट गई है। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की तमिलनाडु में तीसरे दिन की कमाई इस तरह है।

थुनिवा (बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट, तमिलनाडु में कमाई)
बुधवार: 16.10 करोड़ (नेट कलेक्शन) (20.25 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन)
गुरुवार: 8.25 (नेट कलेक्शन), (10.25 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन)
शुक्रवार: 6.75 (नेट कलेक्शन), ((8.50 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन)
कुल कमाई: 31.10 करोड़ रुपये के करीब

फिल्म वारिसु (बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट, तमिलनाडु में कमाई)
बुधवार: 13.90 करोड़ (नेट कलेक्शन) (17.50 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन)
गुरुवार: 7.75 करोड़ (नेट कलेक्शन) (9.50 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन)
शुक्रवार: 6.75 करोड़ (नेट कलेक्शन) (8.50 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन)
कुल कमाई: 28.40 करोड़ रुपये

‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ के आकड़े सुनकर रह जाएंगे सन्न
16 दिसम्बर को भारत और अमेरिका में रिलीज हुई ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ की दुनिया भर में कमाई पर नजर डालें तो आंकड़े हैरान करने वाले हैं। sacnilk ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 14,288 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।

फिल्म के केवल इंडिया में नेट कलेक्शन की बात करें तो यह इस प्रकार है
पहला हफ्ता- 184.37 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता- 98.94 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता- 55.75 करोड़ रुपये
चौथा हफ्ता- 22.00 करोड़ रुपये
टोटल नेट कलेक्‍शन- 361.06 करोड़ रुपये

दुनिया भर में फिल्म ने 14 हजार करोड़ से अधिक की कमाई
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अवतार 2’ ने वर्ल्डवाइड $1.75 बिलियन यानी 14288 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म के डोमेस्टिक कलेक्शन की बात करें तो यह केवल यूएसए में $531.90 मिलियन की कमाई कर चुकी है जो करीब 4,325 करोड़ रुपये के आसपास है।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...