14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedअवनीत कौर को विराट कोहली की एक 'गलती' से कमाई में हुआ...

अवनीत कौर को विराट कोहली की एक ‘गलती’ से कमाई में हुआ 30% का फायदा! 48 घंटे में इतने मिलियन फॉलोवर्स बढ़े

Published on

एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवनीत कौर इस वक्त विराट कोहली के कारण चर्चा में हैं। क्रिकेटर ने एक्ट्रेस के फैन पेज पर पोस्ट की गई एक फोटो को ‘गलती से’ लाइक कर दिया था, जिसके बाद तो चारों तरफ इसी बारे में बातें होनी शुरू हो गई। हर कोई इस पर क्रिकेटर और एक्ट्रेस को लिंक करने लगा। अवनीत को दूसरे पोस्ट्स पर तो उन्हें ‘दूसरी भाभी’ तक लिखने लगे। इन सबके बीच इन्फ्लुएंसर के सोशल मीडिया पर भी फॉलोवर्स की संख्या बढ़ गई है। उन्हें इस चीज का पर्सनली फायदा पहुंचा है।

दरअसल, 1 मई कई विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अवनीत कौर के एक फैन पेज की तरफ से शेयर की गई फोटो को लाइक किया था। और उसी दिन अनुष्का शर्मा का बर्थेडे भी था। उनके भी क्रिकेटर ने पोस्ट किया था और कुछ घंटे बाद ही लाइक करने वाली खबर आग की तरह फैल गई। हर कोई इसी बारे में बात करने लगा। क्योंकि क्रिकेटर तो एक्ट्रेस को फॉलो भी नहीं करते हैं। ऐसे में इस एक वाकये ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।

विराट कोहली के लाइक से अवनीत कौर को फायदा
विराट कोहली के एक लाइक के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स बनने लगे। गॉसिप्स होने लगी। भले क्रिकेटर ने इसे ‘गलती’ बताया। लेकिन फायदा सारा अवनीत को ही हुआ। उनके इंस्टाग्राम पर 48 घंटे में 30 मिलियन से 31.8 मिलियन फॉलोवर्स हो। उन्हें सीधे करीब 2 मिलियन फॉलोवर्स का फायदा पहुंचा है। इतना ही नहीं, ‘बज़क्राफ्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी ब्रांड वैल्यू भी बढ़ गई। उनके स्पॉन्सर्ड पोस्ट की कीमत कथित तौर पर 30 प्रतिशत बढ़ गई है। मतलब अब 2 लाख रुपये से 2.6 लाख रुपये प्रति पोस्ट वह कमाई करेंगी।

विराट कोहली ने दी थी सफाई
विराट कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफाई दी थी। लिखा था, ‘मैं यह साफ करना चाहता हूं कि फीड क्लियर करते समय, ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से कोई इंटरैक्शन रजिस्टर कर लिया है। इसके पीछे कोई इरादा नहीं। मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि कोई बेवजह की धारणा न बनाएं। समझने के लिए धन्यवाद।’

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...