8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
HomeUncategorizedबॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन ही 'मैं अटल हूं' की बदहाल स्थिति,...

बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन ही ‘मैं अटल हूं’ की बदहाल स्थिति, ‘सलार’ का चैप्टर हुआ क्लोज

Published on

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘मैं अटल हूं’ ने 19 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी, और इसकी बेहद धीमी शुरुआत रही। पंकज त्रिपाठी स्टारर इस फिल्म को पहले ही दिन दर्शक जुटाने के लिए हाथ-पैर मारने पड़े, और सिर्फ 1.15 करोड़ ही कमा पाई थी। लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में नाम मात्र की बढ़त हुई। 20 करोड़ के बजट में बनी ‘मैं अटल हूं’ को बॉक्स ऑफिस पर ‘गुंटूर करम’, ‘हनुमान’, ‘मेरी क्रिसमस’ और ‘कैप्टन मिलर’ से कड़ी टक्कर मिल रही है। उधर ‘सलार’ और ‘डंकी’ भी बॉक्स ऑफिस अभी भी टिकी हैं। भले ही वो आखिरी सांसें गिन रही हैं।

Main Atal Hoon को रवि जाधव ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन से लेकर बड़े होने, उनके राजनीतिक सफर और अहम फैसलों को दिखाया गया है। फिल्म में पीयूष मिश्रा और दया शंकर पांडे समेत कई और कलाकार हैं।

Main Atal Hoon Collection On Day 2
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मैं अटल हूं’ ने दूसरे दिन 2.1 करोड़ की कमाई की। इस तरह यह फिल्म दो दिनों में सिर्फ 3.25 करोड़ ही कमा सकी। इतनी ही कमाई महेश बाबू की ‘गुंटूर करम’ ने 9वें दिन की है। जबकि ‘मेरी क्रिसमस’ सिर्फ 95 लाख रुपये ही कमा सकी। वहीं अनुमान है कि रविवार यानी 21 जनवरी को ‘मैं अटल हूं’ की कमाई गिर सकती है और आंकड़ा 1.34 करोड़ रहने के आसार हैं। ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म दो हफ्तों में 10 करोड़ भी नहीं कमा पाएगी।

‘सलार’ का बिस्तर पैक, इतनी रही लाइफटाइम कमाई
वहीं, प्रभास की ‘सलार’ की बात करें, तो बॉक्स ऑफिस पर इसका बोरिया-बिस्तर पैक हो चुका है। 22 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 405.13 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं वर्ल्डवाइड इसने 613.1 करोड़ कमाए। अब ‘सलार’ OTT पर भी रिलीज हो चुकी है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...