7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorized5G के चक्कर में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, काफी लोग...

5G के चक्कर में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, काफी लोग कर रहे ये गलती

Published on

नई दिल्ली,

भारत में 5G सर्विसेस की शुरुआत हो चुकी है. चुनिंदा शहरों में Jio और Airtel अपनी सर्विस प्रोवाइड कर रहे हैं. दोनों ही सर्विस प्रोवाइडर्स धीरे-धीरे अपनी सर्विसेस का विस्तार भी कर रहे हैं. 5G लॉन्च होने के साथ ही स्कैमर्स को लोगों को ठगने का एक नया तरीका मिल गया है. स्कैमर्स लोगों को फंसाने के लिए 5G का सहारा ले रहे हैं.

जियो और एयरटेल ने तो अपनी 5G सर्विस लॉन्च कर दी है, लेकिन Vi और BSNL के यूजर्स को 5G के लिए अभी इंतजार करना होगा. चूंकि 5G को लेकर लोगों में काफी ज्यादा उत्साह है, इसलिए स्कैमर्स मौके का फायदा उठाने में लगे हुए हैं.

रिपोर्ट्स की मानें तो साइबरक्रिमिनल्स 5G नेटवर्क के नाम पर लोगों के बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं. खासकर वोडाफोन आइडिया के यूजर्स स्कैमर्स के निशाने पर हैं. चूंकि, टेलीकॉम ने अभी तक अपनी 5G सर्विस को लॉन्च नहीं किया है. ऐसे में फ्रॉडस्टर्स आम लोगों को टार्गेट कर रहे हैं.

स्कैमर्स Vi यूजर्स को फिशिंग मैसेज भेज रहे हैं. इस मैसेज में एक फिशिंग लिंक है, स्कैमर्स मैसेज में यूजर्स को लिंक पर क्लिक करने के लिए कह रहे हैं. फ्रॉडस्टर्स के मैसेज में लिखा है, ‘Vi 5G नेटवर्क लाइव हो चुका है. नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें या फिर अपग्रेड के लिए कॉल करें.’ रिपोर्ट्स की मानें तो मैसेज में दिया गया लिंक पेटीएम अकाउंट का है.
SIM अपग्रेड के नाम पर भी लोगों से हो रही ठगी

इस तरह के मैसेज पर क्लिक करके आप स्कैमर्स के जाल में फंस सकते हैं. ऐसा नहीं है कि इस तरह के मैसेज सिर्फ वोडाफोन आइडिया यूजर्स को ही मिल रहे हैं.स्कैमर्स 5G SIM अपग्रेड के नाम पर जियो और एयरटेल यूजर्स को फंसाने की कोशिश में है. कंपनियों ने पहले ही क्लियर कर दिया है कि 5G के लिए आपको नए सिम कार्ड की जरूरत नहीं होगी.

आप अपने मौजूदा सिम कार्ड पर 5G सर्विस को यूज कर सकेंगे. वहीं वोडाफोन आइडिया ने आधिकारिक तौर पर अभी तक 5G लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया है. कंपनी की मानें तो वो यूज केस को ध्यान में रखकर ही अपनी 5G सर्विस लॉन्च करेगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...