6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedBB16: फैमिली के स्टेटस को लेकर झूठ बोलती है प्रियंका! यूजर्स ने...

BB16: फैमिली के स्टेटस को लेकर झूठ बोलती है प्रियंका! यूजर्स ने लगाए इल्जाम, एक्ट्रेस के भाई ने दी सफाई

Published on

बिग बॉस के घर के अंदर जो भी होता है, उस पर सोशल मीडिया में बवाल मच जाता है. जाहिर है कि घर के अंदर बंद हर एक कंटेस्टेंट अपनी-अपनी फील्ड का सेलिब्रिटी है, तो उनके फैंस को आपस में भिड़ेंगे ही. लेकिन इस बात से किसी की इमेज पर सवाल उठे तो फैमिली मेंबर्स को जवाब देने सामने आना पड़ता है.

प्रियंका के स्टेटमेंट पर मचा बवाल
ऐसा ही कुछ प्रियंका चाहर चौधरी के साथ भी हुआ. बीते एपिसोड में एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने शिरकत की, जहां उन्होंने सभी सदस्यों से उनकी चॉइस को लेकर कुछ सवाल पूछे. जब प्रियंका से फेम, पैसा, शोहरत और प्यार में से एक चुनने के लिए कहा गया. प्रियंका ने बिना समय गंवाए प्यार कहा. लेकिन साथ ही ये भी कहा कि पैसा तो लाइफ के लिए जरूरी है ही, क्योंकि मैं बहुत कमाना चाहती हूं, ताकि जो मेरी दीदी है, जिनके पास बहुत पैसे नहीं हैं, उनके बच्चों की पढ़ाई एक अच्छे स्कूल में करा सकूं.

प्रियंका का ये वीडियो शिव के फैंस ने ट्वीटर पर वायरल कर दिया. इसके साथ ही प्रियंका के एक पुराने इंटरव्यू के क्लिप को मर्ज किया. जिसमें प्रियंका बता रही हैं कि वो अगर एक्ट्रेस ना होती तो, आर्मी ज्वाइन करतीं. क्योंकि उनकी बहनें और भाई भी आर्मी में हैं, उनकी लाइफ सॉर्टेड होती है. उन्हें देखकर अच्छा लगता है.

शिव और प्रियंका के फैंस में जंग
प्रियंका के ये बोल शिव के फैंस के लिए गिफ्ट साबित हुए. उनका ये क्लिप देखते ही देखते वायरल हो गया. लोग कमेंट कर प्रियंका को भला बुरा कहने लगे. शिव और प्रियंका के फैंस के बीच एक जंग सी छिड़ गई. क्योंकि प्रियंका अक्सर ही अपनी फैमिली को फाइनेंशियली सपोर्ट करने की बात कहती दिखती हैं, इसी वजह से वो ट्रोल हो रही थीं. ये बात प्रियंका के भाई योगेश को रास नहीं आई. बात को तूल मिलता देख, उन्होंने एक क्लैरिफिकेशन ट्वीट किया.

योगेश ने दी सफाई
योगेश ने लिखा-हम 6 भाई-बहन हैं. मैं सबसे छोटा हूं. मनीषा दी, सुमन दी, परी दी, प्रीति दी, और विकास. विकास, सुमन दी और प्रीति दी आर्मी में हैं. यहां परी दी हमारी सबसे बड़ी बहन की बात कर रही हैं. मनीषा दी जो कुछ साल पहले अपने पति से अलग हो चुकी हैं. ये क्लेरिफाई करके मैं खुश हूं. लव यू परी दी.

योगेश के ट्वीट करते ही प्रियंका के फैंस के कमेंट की भरमार लग गई. सभी ने योगेश और उनके परिवार को हिम्मत दी, वहीं प्रियंका को भी सपोर्ट करने की बात कही. यूजर्स ने लिखा- अपनी फैमिली के स्ट्रगल पर बात करना कोई बुरी बात नहीं है. इस पर शर्म क्यों करना. हम परी के साथ हैं. लोग हमेशा ही किसी ना किसी को नीचा दिखाने का मौका ढूंढ लेते हैं.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...