6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedसंडे हो या मंडे... ओमान को नहीं चाहिए भारत के अंडे! जानिए...

संडे हो या मंडे… ओमान को नहीं चाहिए भारत के अंडे! जानिए क्या है मामला

Published on

नई दिल्ली

ओमान ने भारत से अंडे के आयात के लिए नए परमिट जारी करना बंद कर दिया है। इससे तमिलनाडु के नमक्कल में पोल्ट्री उद्योग को और नुकसान पहुंच सकता है। कतर ने हाल ही में भारतीय अंडों पर वजन संबंधी प्रतिबंध लगा दिया था। अब उसने नया प्रतिबंध लगाया है। डीएमके सांसद केआरएन राजेशकुमार ने मंगलवार को राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने केंद्र से भारत से अंडे के आयात को फिर से शुरू करने के लिए ओमान और कतर के अधिकारियों से चर्चा करने का आग्रह किया। राजेशकुमार ने कहा कि उन्होंने पोल्ट्री किसानों और अंडा निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए भारत में ओमान और कतर के राजदूतों के साथ बैठकों का अनुरोध किया है।

नमक्कल के एक अंडा निर्यातक और लाइवस्टॉक एंड एग्री-फार्मर्स ट्रेड एसोसिएशन (LIFT) के जनरल सेक्रेटरी पीवी सेंथिल ने कहा कि ओमान के प्रतिबंधों के कारण कम से कम 15 करोड़ रुपये मूल्य के भारतीय अंडों की एक बड़ी खेप फिलहाल फंसी हुई है। ओमान के इम्पोर्टर सोहर पोर्ट पर भारतीय अंडे के कंटेनरों को खाली करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वे अब भी ट्रांजिट में फंसे हैं। नमक्कल के निर्यातकों के अनुसार, दो प्रमुख आयातक देशों ओमान और कतर की कार्रवाइयों के कारण अंडा निर्यात कारोबार में काफी गिरावट आई है। नमक्कल के अंडा निर्यातक जून से मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, जब ओमान ने भारतीय अंडे के लिए आयात परमिट देना बंद कर दिया था।

अंडों का निर्यात घटा
वाणिज्य दूतावास स्तर पर कई बैठकों के बाद, ओमान ने सितंबर में आयात फिर से शुरू किया, लेकिन सीमित परमिट के साथ। मंगलवार को, ओमान ने फिर से भारतीय अंडों के लिए नए आयात परमिट जारी करना बंद करने का फैसला किया। नेशनल एग कोऑर्डिनेशन कमेटी (NECC) के आंकड़ों से पता चलता है कि वर्ष की शुरुआत में ओमान, कतर, दुबई, अबू धाबी, मस्कट, मालदीव और श्रीलंका सहित विभिन्न देशों को 11.4 करोड़ अंडे निर्यात किए गए थे। इनमें से 50% निर्यात ओमान का था। हालांकि, जून तक यह संख्या घटकर केवल 2.6 करोड़ रह गई। एनईसीसी के एक अधिकारी ने बताया कि जून से यह आंकड़ा एक करोड़ से नीचे आ गया है।

शहबाज, यूनुस, मसूद… D-8 समिट के लिए मिस्र पहुंच रहे बड़े मुस्लिम देशों के नेता, जानें क्या है ये संठगन, दुनिया की नजर

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...