16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorized'अपने बल से बुलंद बना...', Amul ने इस अंदाज में दी झुनझुनवाला...

‘अपने बल से बुलंद बना…’, Amul ने इस अंदाज में दी झुनझुनवाला को श्रद्धांजलि

Published on

नई दिल्ली,

शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक और भारत के वॉरेन बफे के नाम से पहचाने जाने वाले दिवंगत राकेश झुनझुनवाला, अमूल ने अलग अंजाद में श्रद्धांजलि दी है. मिल्क प्रोडक्ट बनाने वाली देश की इस बड़ी कंपनी ने बिग बुल का ब्लैक एंड व्हाइट टॉपिकल बनाकर उन्हें सम्मान दिया. गौरतलब है कि बीते रविवार को उनका निधन हो गया था.

ब्लैक एंड व्हाइट टॉपिकल बनाया
अमूल की ओर से ट्विटर पर इसे पोस्ट किया गया है. अमूल ने इस ब्लैक एंड व्हाइट टॉपिकल राकेश झुनझुनवाला के व्यतित्व और उनकी सफलता को दर्शाया है. टॉपिकल में बिग बुल को कुर्सी पर बैठकर हाथ हिलाते हुए दर्शाया गया है. मुस्कुराते हुए झुनझुनवाला के बगल में चेहरे पर मुस्कान लिए एक सांड को दिखाया गया है. जबकि उनके आस-पास कुछ कंप्यूटर रखे हुए हैं. इसके साथ कंपनी ने कैप्शन में लिखा है, ‘अपने बल से बुलंद बना.’

नए निवेशकों के लिए प्रेरणा
अमूल इंडिया की ओर से टापिकल के साथ लिखा गया, ‘Tribute to the legendary big bull of India!’. दिवंगत राकेश झुनझुनवाला के बारे में कहा जाता था कि वो जिस स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर लेते हैं, वो बुलंदियों पर पहुंच जाता है. यही कारण है उन्हों शेयर बाजार में नए निवेशकों के लिए एक प्रेरणा माना जाता था.

इसी महीने Akasa ने भरी थी उड़ान
अरबपति निवेशक राकेश झुनझुनवाला  का निधन भारतीय शेयर बाजार के लिए एक बड़ा झटका है. इसी महीने झुनझुनवाला समर्थित अकासा एयर ने पहली उड़ान भरी थी. उनके निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कारोबारी जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी थी और उनके निधन को बड़ी क्षति बताया था.

62 साल की उम्र में निधन
शेयर मार्केट के बिग बुल  के नाम से मशहूर दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने बीते रविवार को 62 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली थी. बता दें स्टॉक मार्केट (Stock Market) में निवेश करने वाले झुनझुनवाला ने महज 5 हजार रुपये से हजारों करोड़ की संपत्ति खड़ी कर दी थी.

40,000 करोड़ रुपये का साम्राज्य
5 जुलाई 1960 में जन्मे राकेश झुनझुनवाला अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं. Rakesh Jhunjhunwala का कारोबारी साम्राज्य करीब 40 हजार करोड़ रुपये के आसपास है. साल 1985 में मुंबई के दलाल स्ट्रीट में कदम रखने वाले राकेश झुनझुनवाला अपने पिता से प्रेरणा लेकर इस कारोबार में आए थे. लेकिन जब उन्होंने शेयर बाजार में पैसे लगाने का मन बनाया, तो उनके पिता ने पैसे देने से मना कर दिया. साथ ही ये भी कह दिया कि इसके लिए वो अपने किसी दोस्त से पैसे लेने की कोशिश भी ना करें. झुनझुनवाला से पिता ने कहा कि अगर तुम शेयर बाजार में उतरना चाहते हो, तो इसके लिए पैसा खुद की मेहनत से कमाओ.

ऐसे बने शेयर बाजार के बिग बुल
पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) राकेश झुनझुनवाला ने सबसे पहले टाटा समूह के शेयरों में निवेश कर इन्वेस्टर के रूप में करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने Tata Group की कंपनी टाटा-टी (Tata Tea) के पांच हजार शेयर 43 रुपये के हिसाब से खरीदा था. पहले ही दांव में उन्हों तगड़ा मुनाफा हुआ. इसके बाद टाटा की ही टाइटन ने भी उन्हें जबर्दस्त लाभ दिलाया. एक समय झुनझुनवाला के पास टाइटन के करीब 4.5 करोड़ शेयर हो गए थे, जिनकी वैल्यू 7000 करोड़ रुपये से अधिक हो गई. बस तभी से राकेश झुनझुनवाला भारतीय शेयर बाजार में बिग बुल के नाम से मशहूर हो गए.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...