8.4 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedबैंक से लोन लेने से पहले तीन बारे सोचें, असम के मुख्यमंत्री...

बैंक से लोन लेने से पहले तीन बारे सोचें, असम के मुख्यमंत्री ने क्यों कहा ऐसा!

Published on

नई दिल्ली

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा है कि लोगों को बैंकों और दूसरे वित्तीय संस्थानों से लोन लेने से पहले तीन बार सोचना चाहिए। The Sentinel की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि लोन रिफंड नहीं करना दूसरे के पैसे ऐंठने की तरह है। लोन का भुगतान नहीं करने की संस्कृति असम में नहीं थी। उन्होंने कहा कि वित्तीय संस्थाओं को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्हें बैंकरों की तरह व्यवहार करना चाहिए। वे महिलाओं से बहुत ज्यादा ब्याज लेते हैं और लोन की रिकवरी के नाम पर उनके घर से कीमती सामान उठा ले जाते हैं। यह सही नहीं है।

शर्मा ने Nedfi के फाउंडेशन डे के मौके पर उद्यमियों के लिए एक माइक्रो-लेंडिंग स्कीम लॉन्च करते हुए यह बात कही। इस योजना के तहत Nedfi उद्यमियों को दो लाख रुपये तक का लोन देगी। शर्मा ने कहा, ‘इस लोन का फायदा उठाइए लेकिन अपना रिफंडिंग प्लान तैयार रखिए। हमने महिलाओं का माइक्रोफाइनेंस लोन माफ करने का फैसला किया था क्योंकि उस समय महिलाएं मानसिक तनाव में थीं। माइक्रोफाइनेंस कंपनियों ने लोन वसूली के नाम पर उन पर दबाव बना रखा था। हमें इस लोन को माफ करने के लिए सरकारी खजाने से 12,000 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े। हम इन पैसों को मेडिकल कॉलेज और स्कूल बनाने पर खर्च कर सकते थे।

मोटा ब्याज
मुख्यमंत्री ने वित्तीय संस्थानों को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा, ‘बैंकरों की तरह व्यवहार कीजिए। काबुलीवाला की टोपी मत पहनिए। माइक्रोफाइनेंस कंपनियों महिलाओं से मोटा ब्याज वसूलती हैं। लोन रिकवरी के नाम पर उनके घर से कीमती सामान ले जाते हैं। यह सही नहीं है। सेल्फ हेल्प ग्रुप या दूसरों के लोन लेना जरूरी है क्योंकि इससे इकॉनमी बढ़ती है। मैं फिर से लोगों से अनुरोध करूंगा कि लोन लेने से पहले तीन बार सोचें।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...