15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeUncategorizedबजट से पहले केंद्र सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, अब हर हाथ...

बजट से पहले केंद्र सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, अब हर हाथ में होगा स्मार्टफोन!

Published on

नई दिल्ली

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल यानी एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। उससे पहले सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है। सरकार ने इम्पोर्ट किए जाने वाले मोबाइल कंपोनेंट्स पर आयात शुल्क में 5% कटौती कर दी है। इससे देश में मोबाइल के कलपुर्जे आयात करने का खर्च कम होगा और इसका फायदा कस्टमर को होगा। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने एक नोटिफिकेशन में कहा कि मोबाइल कंपोनेट्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी को 15 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया गया है। इससे ऐपल और शाओमी जैसी कंपनियों को फायदा होगा जो भारत में मोबाइल बनाती हैं। साथ ही इन कंपोनेंट्स को बनाने में काम आने वाले इनपुट्स के आयात पर इम्पोर्ट ड्यूटी को जीरो कर दिया गया है।

नोटिफिकेशन के मुताबिक मोबाइल के तमाम कंपोनेंट्स पर आयात शुल्‍क 10 फीसदी कर दिया गया है। इसमें बैटरी कवर, मेन कैमरा लेंस, फ्रंट कवर, मिडिल कवर, बैक कवर, जीएसएम एंटीना, पीयू केस, सिम शॉकेट, स्‍क्रू, प्‍लास्टिक और मेटल के मैकेनिकल आइटम्स जैसे कंपोनेंट्स शामिल हैं। इनका इस्‍तेमाल को असेंबल करने में होता है। अभी देश में बनने वाले ज्‍यादातर मोबाइल के कलपुर्जे बाहर से मंगाए जाते हैं। उम्मीद की जा रही है कि इम्पोर्ट ड्यूटी कम होने से मोबाइल की कीमतों में भी कमी आएगी। इंडिया सेलुलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन ने एक बयान में कहा कि इस कदम से दिन में मोबाइल फोन मैन्यूफैक्चरिंग में ज्यादा प्रतिस्पर्द्धा आएगी।

देश में ही बनते हैं ज्यादातर फोन
इस कदम से ऐपल जैसी कंपनियों को भारत में महंगे स्मार्टफोन बनाने में मदद मिलेगी। भारत उन देशों में शामिल है जहां स्मार्टफोन इनपुट टैरिफ बहुत अधिक है। साल 2014-15 में देश में 78 फीसदी मोबाइल का आयात होता था जो 2022-23 में केवल चार फीसदी रह गया था। अब, भारत में बिकने वाले 99.2 प्रतिशत मोबाइल फोन देश में ही बने होते हैं। भारत का स्मार्टफोन निर्यात वित्त वर्ष 2022-23 में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 100 प्रतिशत बढ़कर 11.1 अरब डॉलर हो गया। इस फाइनेंशियल ईयर में इसके 15 अरब डॉलर पहुंचने की उम्मीद है। यह देश में बनने वाले कुल मोबाइल का 30 फीसदी होगा।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...