16 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedसाइरस मिस्त्री की मौत से पहले आखिरी फोटो आई सामने, सफेद शर्ट...

साइरस मिस्त्री की मौत से पहले आखिरी फोटो आई सामने, सफेद शर्ट में दिखे

Published on

मुंबई,

टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार को मुंबई के पास एक सड़क हादसे में मौत हो गई. साइरस मिस्त्री कार से अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे. साइरस मिस्त्री गुजरात के उदवाड़ा से लौट रहे थे. वे यहां पारसी समुदाय के बड़े धार्मिक स्थल पर दर्शन करने गए थे. अब साइरस मिस्त्री की मौत से पहले की आखिरी फोटो भी सामने आई है. इसमें वे एक सफेद शर्ट पहने नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये फोटो उदवाड़ा में दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है. यहां मिस्त्री चंदन की लकड़ी खरीदने पहुंचे थे.

उदवाड़ा पारसी समुदाय का बड़ा धार्मिक स्थल है. यहां यहां अताश बेहराम (विजय की अग्नि) की पवित्र अग्नि है, जो ईरान से लाई गई थी. जब संजाण बंदरगाह की स्थापना की गई, तब पारसी इस अग्नि को यहां लाए थे. बाद में इसे उदवाड़ा में प्रतिष्ठित किया गया. उदवाड़ा की इस इमारत में अताश बेहराम को ईरानशाह भी कहा जाता है. अताश बेहराम विश्व की सबसे पुरानी पवित्र अग्नि मानी जाती है, जो लगातार जल रही है. साइरस मिस्त्री यहां से दर्शन करने के बाद मुंबई लौट रहे थे. लेकिन 120 किलोमीटर पहले उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया. एक्सीडेंट से पहले का वीडियो भी सामने आया है.

कैसे हुआ हादसा ?
साइरस मिस्त्री की कार अहमदाबाद मुंबई हाईवे पर डिवाइडर में टकरा गई . इस हादसे में मिस्त्री और जहांगीर दिनशा पंडोले की मौत हो गई. ये दोनों लोग पीछे की सीट पर बैठे थे. वहीं, कार हिता पंडोले (55 साल) चला रही थीं. वे जानी मानी गाइनेकोलॉजिस्ट हैं. कार में साइरस मिस्त्री और अनाहिता पंडोले के अलावा उनके पति डेरियस पंडोले बैठे थे. हादसे में अनाहिता और उनके पति डेरियस बाल-बाल बच गए हैं. दंपति को गंभीर चोटें आई हैं. दोनों का इलाज गुजरात के वापी में प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि आज उन्हें मुंबई शिफ्ट किया जा सकता है.

समाचार एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार ओवरस्पीड थी. कार ने दूसरे वाहन को गलत साइड (लेफ्ट की ओर) से ओवरटेक करने की कोशिश भी की थी. पुलिस के मुताबिक, हादसा रविवार दोपहर 3 बजे मुंबई से 120 किलोमीटर दूर हुआ. हादसे में साइरस मिस्त्री और जहांगीर दिनशा पंडोले की मौत हो गई. चश्मदीद के मुताबिक, महिला ने लेफ्ट साइड से दूसरे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की. लेकिन इस दौरान नियंत्रण खो गया और कार डिवाइडर से टकरा गई.

सिर पर चोट लगने से हुई मिस्त्री की मौ
साइरस को एक्सीडेंट के बाद कासा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया था. यहां के डॉक्टर शुभम सिंह ने बताया कि साइरस मिस्त्री के सिर पर चोट लगने की वजह से उनकी मौत हुई. वे मृत अवस्था में ही अस्पताल लगाए गए थे. वहीं, जहांगीर को बाएं पैर में फ्रैक्चर और सिर पर चोट थी. उनकी रास्ते में अस्पताल लाते वक्त मौत हो गई.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...