2.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorized21 अगस्‍त को भारत बंद: बैंक, शेयर बाजार और पोस्‍ट ऑफिस खुलेंगे...

21 अगस्‍त को भारत बंद: बैंक, शेयर बाजार और पोस्‍ट ऑफिस खुलेंगे या शटर करेंगे डाउन?

Published on

नई दिल्‍ली:

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने सुप्रीम कोर्ट के एससी/एसटी रिजर्वेशन पर हालिया फैसले के विरोध में 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया है। राजस्थान के एससी/एसटी समूहों का समर्थन प्राप्त इस बंद में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून प्रवर्तन अधिकारियों को व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इस सबके बीच लोगों के मन में सवाल है कि क्‍या 21 अगस्‍त को बैंक, शेयर बाजार और पोस्‍ट ऑफिस खुलेंगे या फिर इनमें काम नहीं होगा।

क्या भारत बंद के कारण बैंकों में काम नहीं होगा?
21 अगस्त, 2024 को देशभर में बैंक शाखाएं खुली रहेंगी। वैसे विरोध प्रदर्शन के आयोजकों ने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आह्वान किया है।

क्‍या डाकघरों में होगा नियमित काम?
सरकारी भवन, डाकघर, बैंक, स्कूल, कॉलेज और गैस स्टेशन सामान्य रूप से चलने की उम्मीद है। इसके अलावा चिकित्सा सुविधाएं, पेयजल आपूर्ति, रेल सेवाएं, सार्वजनिक परिवहन और बिजली आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाएं भी बिना किसी व्यवधान के जारी रहेंगी।

अगली बार बैंक कब बंद रहेंगे?
सप्ताहांत के अलावा, गुजरात, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ राज्य, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में जन्माष्टमी (श्रावण वद-8)/कृष्ण जयंती के अवसर पर 26 अगस्त सोमवार को बैंक बंद रहेंगे।

क्‍या शेयर बाजार खुलेंगे?
शेयर बाजार बुधवार को खुले रहेंगे। बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) की ओर से इस बाबत अलग से कोई सूचना नहीं दी गई है। इसका मतलब है कि शेयर बाजार आम दिनों की तरह काम करेंगे। इस दौरान ट्रेडिंग गतिविधियों पर किसी भी तरह का कोई असर नहीं होगा।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...