6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedबिग बॉस में भारती के बेटे का डेब्यू, सलमान ने तोहफे में...

बिग बॉस में भारती के बेटे का डेब्यू, सलमान ने तोहफे में दिया करोड़ों का फॉर्महाउस?

Published on

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करना सबका सपना होता है. लेकिन भारती के बेटे गोला की तो बात ही अलग है. पैदा होते ही वे लाइमलाइट में आ गए हैं. अब क्यूट गोला ने नन्ही सी उम्र में सलमान खान के साथ स्क्रीन भी शेयर कर लिया है. चौंकिए मत, ये सच है. गोला का बिग बॉस के मंच पर डेब्यू हो गया है. उन्हें रियलिटी शो में दबंग खान ने कीमती तोहफा भी दिया है.

भारती ने याद दिलाया पुराना वादा
बिग बॉस के वीकेंड का वार का प्रोमो सामने आया है. प्रोमो में भारती सिंह सलमान खान को उनके किए हुए पुराने वादे की याद दिलाती हैं. जहां एक्टर ने कहा था कि मैं इनके बेटे को लॉन्च करूंगा. इसके बाद भारती सिंह बिग बॉस के स्टेज पर अपने बेटे को लेकर आती हैं. भारती को उनके क्यूट बेटे गोला के साथ देख वहां मौजूद ऑडियंस खुशी से फूले नहीं समाती है. फिर भारती सलमान खान को उनके बेटे गोला को पकड़ने को कहती हैं. सलमान को भी बच्चों से खासा लगाव है. वे गोला को गोद में बड़े प्यार से पकड़ते हैं.

सलमान ने भारती के बेटे को किया पैंपर
भारती एक्टर को कहती हैं- आप थोड़ा गोला को पकड़ेंगे मैं थक गई हूं. फिर सलमान खान ने कहा- थकोगी ही. जवाब में कॉमेडियन ने कहा- ये भारती का बच्चा है. एंटरटेनमेंट यही खत्म नहीं होता. सलमान खान भारती के बेटे गोला को पहली लोहड़ी के गिफ्ट में बीइंग ह्यूमन का ब्रेसलेट देते हैं. फिर भारती दबंग खान सलमान से ऑटोग्राफ मांगती हैं. इसके बाद जो होता है इसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी.

भारती ने एक्टर से कहा, आप कब अपना पनवेल का फार्म हाउस खाली करेंगे? भारती की ये बात सुन सलमान खान चौंक जाते हैं. भारती एक पेपर दिखाती हैं जिसमें लिखा है- पनवेल फार्म हाउस के पेपर्स. भारती ने ऑटोग्राफ के बहाने सलमान खान से इस पेपर पर साइन लिया था. भारती की इस कॉमेडी को देख सलमान की हंसी थमने का नाम नहीं लेती.

बिग बॉस का ये वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है. प्रोमो देखने के बाद से ही इस बात का अंदाजा लगता है. भारती सिंह बिग बॉस हाउस में जाकर कंटेस्टेंट्स के साथ भी मस्ती और भरपूर कॉमेडी करती हैं. तो आप तैयार रहिए बिग बॉस में शुक्रवार का वार देखने के लिए, क्योंकि शो में ढेर सारी मस्ती होने वाली है.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...