8.8 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedहोटल के कमरे में मृत मिले भोजपुरी डायरेक्टर सुभाष चंद्र तिवारी, संदिग्ध...

होटल के कमरे में मृत मिले भोजपुरी डायरेक्टर सुभाष चंद्र तिवारी, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Published on

एक तरफ जहां आदित्य सिंह राजपूत, वैभवी उपाध्याय और नितेश पांडे जैसे स्टार्स की मौत से हिंदी टीवी इंडस्ट्री बुरी तरह दहल गई है, वहीं दूसरी ओर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने डायरेक्टर सुभाष चंद्र तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव सोनभद्र के एक होटल से बरामद हुआ है। राबर्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, सुभाष चंद्र तिवारी 24 मई की सुबह होटल के कमरे में मृत पाए गए।

सुभाष चंद्र तिवारी की मौत से पूरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सुभाष वाराणसी के रहने वाले थे और फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में सोनभद्र में थे। बताया जा रहा है कि सुभाष चंद्र तिवारी 12 मई से सोनभद्र में फिल्म ‘दो दिल बंधे एक डोरी से’ की शूटिंग कर रहे थे। इस वजह से वह वहां के एक निजी होटल में रुके हुए थे। उनके साथ वहां 40 लोगों की टीम भी थी।

सीने में उठा तेज दर्द, शूट के बाद होटल लौटे
मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, सुभाष चंद्र तिवारी के सीने में अचानक ही तेज दर्द उठा। इसके बाद उन्हें तुरंत ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बाद में ठीक होने पर वह वापस लौट आए और शूट में बिजी हो गए। फिल्म की शूटिंग 23 मई को खत्म हो गई थी। शूट के बाद शाम को सुभाष चंद्र तिवारी होटल वापस लौटे और कमरे में चले गए। लेकिन 24 मई (बुधवार) सुबह उन्होंने 10 बजे तक भी अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला।

दरवाजा तोड़कर शव निकाला बाहर
होटल के कर्मचारियों ने इस बात की जानकारी होटल के मालिक को दी। मालिक ने तुरंत ही रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे की चटखनी के पास वाला हिस्सा कटवाकर खोला तो देखा सामने बेड पर सुभाष चंद्र तिवारी का शव पड़ा था। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है और सुभाष चंद्र तिवारी की मौत के कारणों का भी पता लगा रही है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर सुभाष की मौत कैसे हुई।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...