8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
HomeUncategorizedरश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी...

रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Published on

पिछले कुछ समय से डीपफेक के कई मामले सामने आए। इसमें रश्मिका मंदाना, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेस के नाम शामिल हैं, जो इसका शिकार हो चुकी हैं। बीते दिनों सोनू सूद और सचिन तेंदुलकर तक का भी डीपफेक वीडियो सामने आया। इसी बीच अब इस मामले में पुलिस की ओर से बड़ा एक्शन लिया गया। रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो के मामले में एक शख्स की गिरफ्तारी की गई है, जिसे इस मामले का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। डीपफेक मामले में दिल्ली पुलिस ने 10 नवंबर को एफआईआर दर्ज की थी। गिरफ्तार आरोपी का नाम पहले भी कई साइबर से संबंधित मामलों में शामिल हो चुका है।

दरअसल, रश्मिका मंदाना का डीपफेक वाला वीडियो 6 नवंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें देखने के लिए मिला था रश्मिका जैसी दिखने वाली लड़की लिफ्ट में नजर आ रही थी। इसमें लड़की को डीपनेक में बोल्ड देखा गया था। इसे लेकर एक्ट्रेस की ओर से दिल्ली पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी। फिर इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा और अब मुख्य आरोपी भी अरेस्ट किया जा चुका है।

डीपफेक मामले पर रश्मिका मंदाना ने भी रिएक्शन दिया था। उन्होंने इसे लेकर दुख जाहिर किया था। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी, ‘मुझे इसके बारे में बात करते हुए दुख हो रहा है। ईमानदारी से कहूं तो एआई सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि हममें से हर एक के लिए बेहद डरावना है, जो इस टेक्नोलॉजी के मिस यूज की वजह से खतरे में आ गए हैं।’

डीपफेक वीडियो में रश्मिका मंदाना जैसे दिखने वाली लड़की जारा पटेल थी। ये एक ब्रिटिश इंडियन इंफ्लुएंसर है। डीपफेक वीडियो में रश्मिका को उस तरह देखकर फैंस अपसेट हो गए थे। हालांकि, बाद में सच सामने आ गया था। बहरहाल, अब अगर साउथ इंडियन एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर चर्चा में हैं। वो इसकी शूटिंग में बिजी हैं। आखिरी बार रश्मिका मंदाना को फिल्म ‘एनिमल’ में देखा गया था। इसमें वो रणबीर कपूर के साथ लीड रोल में दिखी थीं। इसमें उनके अभिनय को काफी पसंद किया था। फिल्म ने करीब 850 करोड़ का बिजनेस किया था।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...