5 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedअडानी ग्रुप के 3 शेयरों का बड़ा धमाल, रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे...

अडानी ग्रुप के 3 शेयरों का बड़ा धमाल, रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे शेयर

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप के 3 शेयर जबर्दस्त परफॉर्मेंस दिखा रहे हैं। यह अडानी पावर, अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी ट्रांसमिशन हैं। इन तीनों ही कंपनियों के शेयर शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे। इन कंपनियों के शेयरों ने अपना नया लाइफ टाइम हाई बनाया है। अडानी ट्रांसमिशन का मार्केट कैप बढ़कर 4,06,178 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं, अडानी एंटरप्राइजेज का मार्केट कैप 3,56,712 करोड़ रुपये है।

इस साल अब तक 300% से ज्यादा चढ़े अडानी पावर के शेयर
अडानी पावर के शेयरों में इस साल अब तक 307 पर्सेंट का उछाल आया है। इस साल की शुरुआत में 3 जनवरी 2022 को अडानी पावर के शेयर 101.30 रुपये के स्तर पर थे, जो कि 19 अगस्त 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 412.20 रुपये पर बंद हुए हैं। अडानी पावर के शेयरों ने 19 अगस्त को 419 रुपये के रिकॉर्ड हाई को छुआ। पिछले एक साल में अडानी पावर के शेयरों में 432 पर्सेंट की तेजी आई है। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 244 पर्सेंट चढ़ गए हैं।

इस साल अब तक 112% चढ़ गए अडानी ट्रांसमिशन के शेयर
अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में भी अच्छी तेजी आई है। इस साल अब तक अडानी ट्रांसमिशन के शेयर करीब 112 पर्सेंट चढ़े हैं। वहीं, पिछले एक साल में अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में 225 पर्सेंट का उछाल आया है। अडानी ट्रांसमिशन के शेयर शुक्रवार 19 अगस्त 2022 को बीएसई में 3641.25 रुपये के स्तर पर बंद हुए। कंपनी के शेयरों ने दिन के कारोबार के दौरान अपने नए हाई 3294.40 रुपये को छुआ। पिछले 6 महीने में अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में 93 पर्सेंट का उछाल आया है।

इस साल अब तक 83% चढ़ गए अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर
अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में इस साल अब तक करीब 83 पर्सेंट का उछाल आया है। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर शुक्रवार 19 अगस्त 2022 को 3129.05 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों ने दिन के कारोबार के दौरान 3258.05 रुपये का रिकॉर्ड हाई बनाया। पिछले एक साल में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 119 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में ककंपनी के शेयर 86 पर्सेंट चढ़े हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...