19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedबिग बॉस फेम रोहित वर्मा का खुलासा- 8 की उम्र में चाचा...

बिग बॉस फेम रोहित वर्मा का खुलासा- 8 की उम्र में चाचा ने किया था रेप, जांघों पर डालता था गर्म मोम

Published on

बिग बॉस फेम रोहित वर्मा ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा ने बताया कि जब वह 8 साल के थे तो उनके अंकल ने उनका रेप किया था। उन्होंने इस डरावने किस्से को शेयर करते हुए कहा कि वह आज भी उस बारे में याद कर सहम जाते हैं। बता दें रोहित वर्मा बिग बॉस 3 का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कई शोज के लिए कॉस्टूयम डिजाइन किए हैं तो कई एक्ट्रेस उनके डिजाइन कपड़ों में जलवा बिखेर चुकी हैं। हाल में ही उन्होंने अपनी दोस्त निशा रावल को लेकर भी बयान दिया था।

हालिया एक इंटरव्यू में रोहित वर्मा ने बताया कि मैं बहुत अच्छी फैमिली से आता हूं। मगर मेरे परिवार के सदस्य बहुत ही पुराने ख्यालात के लोग हैं। बचपन में मेरे सगे अंगल ने मेरा यौन उत्पीड़न किया था। महज 8 साल की उम्र में उन्होंने मेरा रेप किया। वह मुझे अक्सर साड़ी पहनाकर गरम वैक्स मेरे शरीर पर डाल दिया करते थे। इस तरह वह मुझे दर्द दिया करते थे। ये सब करीब 3-4 साल ऐसा ही चलता रहा। लेकिन मैं कभी भी ये बात अपने पैरेंट्स को डर की वजह से नहीं बता पाया।

पैसों के लिए जब करना पड़ा प्रॉस्टीट्यूट का काम
रोहित वर्मा ने ये भी बताया कि उन्होंने करियर की शुरुआत मुंबई में प्रॉस्टीट्यूट के तौर पर की थी। जब वह महिलाओं वाले कपड़े पहना करते थे। उन्होंने कहा कि उन्हें इस काम से कोई गिला शिकवा नहीं है। इसकी बदौलत वह खुद के लिए डिजाइनर बैग खरीद पाए थे।

निशा रावल और रोहित की अनबन की खबरें
हाल में ही रोहित वर्मा उनकी खास दोस्त निशा रावल द्वारा इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किए जाने को लेकर चर्चा में आए थे। दोनों की अनबन की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि रोहित ने इस पर कहा था कि निशा उनके परिवार की तरह है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...