10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedहवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर: 31 अगस्त से हटाए जाएंगे एयरफेयर...

हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर: 31 अगस्त से हटाए जाएंगे एयरफेयर कैप

Published on

नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने कोरोनोवायरस महामारी के दौरान 2020 में घरेलू एयरलाइनों पर लगाए गए विमान किराया कैप को हटाने का फैसला किया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को टिकट की कीमतों पर प्रतिबंध हटाते हुए कहा कि विमान किराया कैप 31 अगस्त से हटा दिया जाएगा। एविएशन मंत्रालय के मुताबिक, डेली मांग और एटीएफ प्राइस विश्लेषण के बाद विमान किराया कैप हटाने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि एयर कैप हटने से एयरलाइंस कंपनियों को राहत मिलेगी और वे अपने हिसाब से रेट तय कर सकेगी। नई एयरलाइन कंपनी अकासा एयरलाइन सस्ते में टिकट बेचकर इंडिगो, गो फर्स्ट समेत एयरलाइन कंपनियों के बीच कम्पीटिशन को बढ़ा दिया है।

कोरोना काल में लागू किया गया था एयरकैप
बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान सरकार ने एयरलाइनों के लिए एक किराया कैप सिस्टम एयरकैप लागू किया था। इसके मुताबिक, सरकार हर 15 दिनों के अंतराल पर एयरलाइनों के न्यूनतम और अधिकतम किराये का एक बैंड निर्धारित करती थी। एयरलाइन इस बैंड के ऊपर या नीचे अपना किराया नहीं रख सकते हैं।

पहले क्या था नियम?
कोविड-19 महामारी के कारण दो महीने के लॉकडाउन के बाद 25 मई, 2020 को विमान सेवाएं फिर शुरू होने पर मंत्रालय ने उड़ान की अवधि के आधार पर घरेलू हवाई किराए पर निचली और ऊपरी सीमा लगा दी थी। इसके तहत एयरलाइंस किसी यात्री से 40 मिनट से कम की घरेलू उड़ानों के लिए 2,900 रुपये (जीएसटी को छोड़कर) से कम और 8,800 रुपये (जीएसटी को छोड़कर) से अधिक किराया नहीं ले सकती हैं। कोरोनोवायरस महामारी ने देश के एविएशन सेक्टर को लगभग तबाह कर दिया था। हालांकि, अब यह क्षेत्र रिकवरी मोड में है। खासकर हवाई यात्रियों की संख्या के मामले में तेजी आई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...